- इडली एक साउथ इंडियन डिश है.
- इडली को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
- इडली को वेट-लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Idli Recipes For Weight Loss: इडली हमेशा से फेवरेट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. इस साउथ इंडियन डिश को अक्सर गरमागरम सांबर और नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है. स्टीम हुई, लाइट और आसानी से पचने वाली, इडली फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति उत्साही लोगों के बीच भी फेवरेट है. वे कैलोरी में कम हैं, फाइबर से भरपूर हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करने में भी मदद कर सकती है, जो उन्हें हेल्दी इंडियन डिशेज में से एक बनाता है. इतना ही नहीं, इडली खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसका अर्थ है कि आप बाद में अपनी क्रेविंग को पूरा करने के लिए जंक फूड का सेवन नहीं करेंगे. इसलिए, यदि आप उनमें से हैं जो वजन घटाने की जर्नी पर हैं, तो यहां हमने 5 क्विक और आसान इडली डिशेज की एक लिस्ट तैयार की है जो आपके वजन घटाने की डाइट में शामिल करने के लिए परफेक्ट हैं.
अपनी डाइट में शामिल करने के लिए यहां 5 क्विक और आसान इडली डिश हैं- Here're 5 Quick And Easy Idli Recipes To Add To Your Diet:
1. ओट्स इडली-
ओट्स महत्वपूर्ण विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का एक बड़ा सोर्स हैं. यह ओट्स इडली कैलोरी में कम है और आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगी. यह न केवल हेल्दी है बल्कि स्वादिष्ट भी है. ओट्स इडली की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: iStock
2. चुकंदर की इडली-
चुकंदर पोषक तत्वों का पावरहाउस है. जबकि यह आमतौर पर सूप और सलाद में एड किया जाता है, हमारे पास इस पौष्टिक सब्जी को अपने डेली डाइट में शामिल करने का एक और एक्साइटिंग तरीका है. यह चुकंदर इडली वजन घटाने के लिए परफेक्ट है. चुकंदर इडली की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Beetroot Idli
3. लौकी इडली-
बहुत से लोग लौकी खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उबाऊ और बेस्वाद है. हम यहां आपको इस हार्मलेस और पौष्टिक सब्जी का स्वाद चखाने के लिए हैं! इन बेहद आसान लौकी इडली को बनाएं और अपने वजन घटाने वाले डाइट में शामिल करें. लौकी इडली की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
क्या वाकई आपकी सेहत के लिए बुरा है Sugar? यहां हैं ऐसे 4 फेक्ट्स जो आपको पता होने चाहिए

Photo Credit: iStock
4. गाजर की इडली-
गाजर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं, जो उन्हें वजन घटाने के लिए परफेक्ट बनाता है. इस लो कैलोरी वाली गाजर इडली में स्वाद और पोषण का सही बैलेंस है और यह आपको अन्य फैट फूड्स को खाने से रोकेगी.

Photo Credit: iStock
5. अंकुरित इडली-
इस रेसिपी में, हमने क्लासिक उड़द दाल बैटर को स्प्राउट्स से बनाकर एक ट्विस्ट दिया है. आप इन इडली को सांबर और नारियल की चटनी के साथ मिलाकर साउथ इंडियन डिश बना सकते हैं.
Cabbage Paratha: एक ही तरह का पराठा खा कर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें पत्ता गोभी पराठा

Photo Credit: iStock
इन डिशेज को ट्राई करें और हमें नीचे कमेंट में बताएं कि कौन सी आपका फेवरेट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं