विज्ञापन

Delhi Metro: गुरुग्राम समेत येलो लाइन के 6 मेट्रो स्‍टेशनों के लिए DMRC की ताजा एडवायजरी, यात्रियों से की ये अपील 

DMRC Advisory Delhi Metro: दिल्‍ली मेट्रो ने येलो लाइन के 6 स्‍टेशनों के लिए एडवायजरी जारी है. जानिए यात्रियों को इस दौरान किस तरह की दिक्‍कत हो सकती है और उनके पास क्‍या विकल्‍प है.

Delhi Metro: गुरुग्राम समेत येलो लाइन के 6 मेट्रो स्‍टेशनों के लिए DMRC की ताजा एडवायजरी, यात्रियों से की ये अपील 
दिल्‍ली मेट्रो की ताजा एडवायजरी.
(NDTV File Photo)

Delhi Metro Advisory: दिल्‍ली मेट्रो की पीली लाइन सेवा पर यात्रियों को आज गुरुवार 6 अगस्‍त को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. DMRC ने इस संबंध में एक एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी के मुताबिक, एमजी रोड और मिलेनियम सिटी गुरुग्राम समेत येलो लाइन के 6 मेट्रो स्‍टेशनों पर पैसेंजर्स को स्‍टेशन ग्राउंड से प्‍लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्‍कत हो सकती है. दरअसल, इन स्‍टेशनों पर कुछ एस्केलेटर की मरम्‍मत की जा रही है. DMRC ने कहा है कि बेहतर सुरक्षा और आसानी से आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए, येलो लाइन के 6 स्टेशनों पर चुनिंदा एस्केलेटर की मरम्मत का काम किया जा रहा है. 

किन 6 स्‍टेशनों पर कौन-से एस्‍केलेटर की हो रही मरम्‍मत? 

  • अर्जन गढ़- कॉन्कोर्स से प्लेटफॉर्म
  • गुरु द्रोणाचार्य- ग्राउंड से कॉन्कोर्स
  • सिकंदरपुर- ग्राउंड से कॉन्कोर्स
  • एमजी रोड - ग्राउंड से कॉन्कोर्स
  • इफ्को चौक- ग्राउंड से कॉन्कोर्स
  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम- ग्राउंड से कॉन्कोर्स

दिल्‍ली मेट्रो ने पोस्‍ट में दी जानकारी

तो क्‍या सीढ़ियों से जाना होगा? क्‍या करें पैसेंजर्स? 

DMRC के मुताबिक, किसी स्‍टेशन पर कॉनकोर्स से प्‍लेटफॉर्म तो किसी स्टेशन पर ग्राउंड से कॉनकोर्स तक जाने वाले एस्‍केलेटर की मरम्मत का काम हो रहा है. हो सकता है कि आपके मन में ये सवाल उठे कि क्‍या एस्‍केलेटर खराब है तो पैदल सीढ़ियों से चलकर जाना होगा! इसका जवाब है- नहीं. दिल्‍ली मेट्रो ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक एस्‍केलेटर की मरम्‍मत चल रही है, इस दौरान संबंधित स्टेशनों पर मौजूद लिफ्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: किराना स्‍टोर या टिफिन सर्विस... घर से शुरू करना हो बिजनेस तो कौन-से लाइसेंस बनवाने होंगे?

ये भी पढ़ें: बाइक-कार के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से आपको क्या-क्या मिलता है फायदा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Advisory, Delhi Metro, Delhi Metro Yellow Line Update, Metro Service Affected, Metro Service Disruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com