विज्ञापन

आम सीजन में एक बार जरूर ट्राई करें शेफ हरपाल द्वारा बताई Grilled Mango Sandwich रेसिपी

यह सैंडविच न केवल खाने में टेस्टी है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इसमें आम की मिठास, श्रीखंड का क्रीमी टेक्सचर और मोज़ारेला चीज़ का चीज़ी ट्विस्ट मिलकर एक ऐसा स्वाद देते हैं, जो आपको बार-बार इसे बनाने पर मजबूर कर देगा.

आम सीजन में एक बार जरूर ट्राई करें शेफ हरपाल द्वारा बताई Grilled Mango Sandwich रेसिपी
कैसे बनाएं आम और चीज़ का सैंडविच. (Image Credit: Screengrab from YT Video @chefharpalsingh)

गर्मियों के मौसम में अगर हम सभी एक चीज पसंद करते हैं, तो वो आम हैं. इस मौसम में मीठे, रसीले आम खाने का मजा ही कुछ और होता है.  दरअसल आम एक ऐसा फल है, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई आम खाना पसंद करता है. अगर आप भी आम से बनने वाली ऐसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, जिसे घर के बच्चे और बड़े हर कोई चाव से खाना पसंद करें, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. 

आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे शेफ हरपाल सिंह ने शेयर किया है, इसका नाम है ग्रिल्ड मैंगो सैंडविच (Grilled Mango Sandwich). अगर आप इस मैंगो सीजन में कुछ नया, मीठा और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आम से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी. Photo Credit: Pexels

कैसे बनाएं ग्रिल्ड मैंगो सैंडविच रेसिपी- (How To Make Grilled Mango Sandwich Recipe)

सामग्री- 

  • ​बेनिशान आम (सफेदा)- 1 पीस
  • ​व्हाइट ब्रेड स्लाइस- 6 पीस
  • मेल्ट बटर- 1/4 कप
  • ​श्रीखंड- 1 कप
  • ​मिक्स ड्राई फ्रूट्स- 1/4 कप
  • ​मोज़ारेला चीज़- 1/4 कप
  • ​शहद- 1 बड़ा चम्मच
  • ​चॉकलेट सॉस- टॉपिंग के लिए 

विधि-

  1. सबसे पहले बेनिशान आम यानि सफेदा आम को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद इसका छिलका उतार लें और चाकू की मदद से इसकी पतली-पतली स्लाइस काट लें.
  2. ​अब एक कटोरी में एक कप सादा श्रीखंड लें. इसमें एक चौथाई कप बारीक कटे हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स, डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें. इससे श्रीखंड में एक बढ़िया क्रंच आ जाएगा.
  3. इसके बाद व्हाइट ब्रेड की स्लाइस लें. सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड को ट्रायंगल शेप में काट लें. अब ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा पिघला हुआ बटर लगाएं.
  4. ​बटर लगाने के बाद, तैयार किए गए श्रीखंड और ड्राई फ्रूट्स के मिक्चर को ब्रेड स्लाइस पर चारों तरफ अच्छी तरह और बराबर मात्रा में फैलाकर लगाएं.
  5. ​अब श्रीखंड की इस लेयर के ऊपर पहले से काटकर रखी हुई आम की पतली स्लाइस को एक-एक करके अच्छे से सजा दें.
  6. आम की स्लाइस के ऊपर कटा हुआ मोज़ारेला चीज़ डालें. चीज़ की मात्रा आप अपने हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  7. चीज़ डालने के बाद, इसके ऊपर से थोड़ा सा शहद डालें. शहद को चारों तरफ बराबर तरीके से टपकाएं, जिससे इसमें एक बेहतरीन मिठास आ जाएगी.
  8. अब ब्रेड की दूसरी स्लाइस लें और उससे सैंडविच को ऊपर से ढंक दें. सैंडविच के ऊपरी हिस्से पर भी थोड़ा सा पिघला हुआ बटर अच्छी तरह लगा लें ताकि ग्रिल करते समय यह बढ़िया क्रिस्पी बने.
  9. ​सैंडविच ग्रिलर को पहले से थोड़ा गर्म कर लें. अब सैंडविच को ग्रिलर में रखें और तब तक ग्रिल करें जब तक कि ब्रेड दोनों तरफ से अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन और एकदम कुरकुरी न हो जाए.
  10. जब सैंडविच अच्छी तरह ग्रिल हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकालें. ऊपर से स्वादिष्ट चॉकलेट सॉस डालें और गरमा-गरम सर्व करें. 
  11. आपका सुपर टेस्टी ग्रिल्ड मैंगो सैंडविच तैयार है.

​कुकिंग टिप्स- 

  • इस रेसिपी के लिए हमेशा पके हुए और मीठे आम का ही इस्तेमाल करें. सफेदा आम इसके लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि यह कम रेशेदार होता है और इसकी स्लाइस आसानी से कट जाती हैं.
  • अगर आप इसे थोड़ा और हेल्दी ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • मोज़ारेला चीज़ को अच्छी तरह से मेल्ट होने दें. गर्म-गर्म सैंडविच में जब चीज़ अच्छी तरह स्ट्रेच होता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

यहां देखें पूरा वीडियो- 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: चिकन-मटन भूल जाएंगे खाना, अगर शेफ के बताए इस तरीके से बनाएंगे कटहल की सब्ज़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grilled Sandwich, Mango Sandwich In Hindi, Mango Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com