विज्ञापन

आलू नहीं, इस बार टमाटर से बनाएं पराठा, स्वाद जीत लेगा दिल

आलू के पराठे खा-खाकर बोर हो गए हैं? कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो नीचे बताई गई टमाटर के पराठे की रेसिपी को ज़रूर नोट करें.

आलू नहीं, इस बार टमाटर से बनाएं पराठा, स्वाद जीत लेगा दिल
टमाटर का पराठा कैसे बनता है?
NDTV

टमाटर की चटनी और सब्ज़ी तो सभी ने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का पराठा ट्राई किया है? है न कुछ नया और अलग. तो चलिए फिर देर किस बात की, बिना देरी किए एक बार नजर डाल लेते हैं इस स्वादिष्ट पराठे को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री 

  • टमाटर (3 बड़े)
  • अदरक (आधा इंच)
  • हरी मिर्च (1)
  • आटा (गेहूं) 
  • धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • अजवाइन (1 टीस्पून)
  • नमक (स्वाद अनुसार)
  • पानी (थोड़ा)

बनाने का सही तरीका क्या है?

आटा कैसे तैयार करें?

  1. टमाटर का स्वादिष्ट पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिक्सी लेनी है.
  2. इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डाल कर पीस लें.
  3. अब गेहूं का आटा लें और उसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें.
  4. आटे को अच्छी तरह गूंथ लें और जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिला लें.
  5. जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो ऊपर से तेल डालकर आटे को ढककर रख दें. 

पराठा कैसे बनाएं?

  1. 10 मिनट बाद आटे की एक छोटी लोई बनाएं.
  2. सूखा आटा लगाकर इसे बेलकर अपनी पसंद की शेप का पराठा बनाएं.
  3. चाहे दही हो या चटनी, किसी के साथ भी परोसें.

इसे भी पढ़ें: महंगा हो गया है नारियल पानी? ये 3 देसी और सस्ती ड्रिंक्स करेंगी वही काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomato Recipes, BREAKFAST IDEAS, Breakfast Paratha Recipe, Healthy Food Ideas, Tomato Bread Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com