- आईएमडी ने दिल्ली में अगले 3 घंटों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है
- दिल्ली वाले घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट जरूर देख लें
- पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है
Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार तड़के से रुक-रुककर बारिश हो रही है. ये तो सिर्फ ट्रेलर था तेज बारिश आनी तो अभी बाकी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी ने दिल्ली में अगले 3 घंटों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में कुछ ही देर में तेज बारिश
भारी बारिश की चेतावनी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों के लिए जारी की गई है. बता दें कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे से दिल्ली, नोएडा समेत ज्यादतार इलाकों में तेज बारिश हो रही है. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है. अब तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली वालों को सावधान रहने की जरूरत है. घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट जरूर देख लें.

दिल्ली समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड,चंडीगढ़, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश , असम और मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
Weather Warnings for next 24 hrs (valid till 0830 hrs IST of tomorrow, the 08th August, 2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 7, 2026
❖ Heavy to Very Heavy Rainfall with isolated Extremely Heavy Rainfall very likely at isolated places over Odisha.
❖ Heavy to Very Heavy Rainfall very likely at isolated places over… pic.twitter.com/pPGKvjaqsq
बारिश से सड़क पर भरा पानी, लगा जाम
बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि बारिश के चलते राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है. लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

PTI फोटो.
दोपहर में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी. दोपहर को मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें- सावन में 4 दिन जमकर बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं