Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: मानसून सत्र के 14वें दिन, गुरुवार को आज लोकसभा में इनकम टैक्स संशोधन बिल समेत कई अहम रिपोर्ट्स पेश किए गए. खास बात यह है 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल' बिना बहस लोकसभा से पास हो गया. जिसके बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. बता दें कि इस बिल के जरिए सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' में भी संशोधन किया है. इस दौरान विपक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर दान की कथित चोरी समेत कई मुद्दों पर लगातार नारेबाजी की.
संसद सत्र से जुड़े सभी लेटे्सट अपडेट्स के लिए इस लाइव पर बने रहें.
Monsoon Session 2026 LIVE: 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल' लोकसभा से पास
लोकसभा में 'टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल' बिना किसी बहस के पास हो गया. इस बिल पास होने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें कि इस बिल के जरिए सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007' में भी संशोधन किया है.
Monsoon Session 2026 LIVE: PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारों के बीच राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू
विपक्षी सांसदों के लगातार विरोध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के बीच गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई.
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रोटेस्ट
20 जुलाई को विपक्षी सांसदों ने CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
Monsoon Session 2026 LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
गुरुवार को विपक्षी सांसदों के विरोध और हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
Rajya Sabha LIVE Updates: गुरुवार को क्या है लोकसभा का एजेंडा?
संसद के उच्च सदन राज्यसभा में एप्रोप्रिएशन बिल, 2026 पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण प्रस्ताव रखेंगी कि लोकसभा द्वारा पारित उस बिल पर विचार किया जाए, जिसमें 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान कुछ सेवाओं पर उन सेवाओं और उस वर्ष के लिए मंजूर की गई राशि से ज्यादा खर्च की गई रकम को पूरा करने के लिए भारत की संचित निधि से पैसे निकालने की मंजूरी देने का प्रावधान है. इसके साथ ही, यह प्रस्ताव भी रखेंगी कि बिल वापस किया जाए.
Lok Sabha LIVE Updates: गुरुवार को क्या है लोकसभा का एजेंडा?
लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्ताव रखेंगी कि पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 और इनकम-टैक्स एक्ट, 2025 में और संशोधन करने और फाइनेंस एक्ट, 2026 में संशोधन करने वाले बिल पर विचार किया जाए.
वाणिज्य पर स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश होगी. 'भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन' पर रिपोर्ट पेश की जाएगी.
Parliament Monsoon Session LIVE: 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पर बनी JPC सौंपेगी रिपोर्ट
ऊर्जा, विदेश मामले, रसायन एवं उर्वरक, ग्रामीण विकास, वाणिज्य और उद्योग से जुड़ी संसदीय समितियों की रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी. सरकार की तरफ से जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी अपनी-अपनी समितियों की सिफारिशों पर अमल की स्थिति सदन में बताएंगे.
'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश करने की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जाएगा. इसे शीतकालीन सत्र 2026 के अंतिम सप्ताह तक बढ़ाने की मांग की जाएगी.
विपक्ष इनकम टैक्स (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखेगा. इसके बाद टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) बिल, 2026 पर चर्चा होगी. सरकार इसे पारित कराने की कोशिश करेगी. यह विधेयक पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, फाइनेंस एक्ट और इनकम टैक्स एक्ट में संशोधन से जुड़ा है.