विज्ञापन

97 की उम्र में महिला ने किया अक्षय कुमार जैसा खतरनाक स्टंट, हवा में उड़ते प्लेन पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संस्था की तरफ से एक भी रुपया नहीं मिलता, लेकिन इससे मिलने वाली शोहरत ऐड्स और स्पॉन्सरशिप के जरिए करोड़ों की कमाई के रास्ते खोल देती है.

97 की उम्र में महिला ने किया अक्षय कुमार जैसा खतरनाक स्टंट, हवा में उड़ते प्लेन पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
97 साल की बेट्टी ब्रोमेज ने उड़ते प्लेन पर किया अक्षय कुमार जैसा स्टंट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

Viral Video: साल 2000 में रिलीज हुई, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म खिलाड़ी 420 (Khiladi 420) का वो स्टंट तो आपको याद ही होगा, जिसमें अक्षय बिना किसी सेफ्टी हार्नेस के हवा में उड़ते प्लेन के ऊपर खड़े हो जाते हैं और फिर एक हॉट एयर बैलून के ऊपर कूद जाते हैं. आज भी जब कोई इस खतरनाक स्टंट को देखकर करने की सोचता है तो उसके पसीने छूट जाते हैं. लेकिन ब्रिटेन में रहने वाली बेट्टी ब्रोमेज (Betty Bromage) ने 97 साल की उम्र में प्लेन पर खड़े होकर ये स्टंट कर सबको चौंका दिया है.

सबसे उम्रदराज महिला विंग वॉकर बनीं

इस करतब के साथ उन्होंने सबसे उम्रदराज महिला विंग वॉकर (Oldest Female Wing Walker) का अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) तोड़ दिया है, जो उन्होंने 4 साल पहले बनाया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टंट के लिए उन्हें एक प्लेन के ऊपर बांधा गया और फिर उस प्लेन को हवा में उल्टा उड़ाया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि 87 साल की उम्र में पहली बार विंग वॉक (Wing Walk) करने वाली बेट्टी का यह छठा कारनामा है.

'घर पर खाली बैठी रहती तो बोर हो जाती'

जब बेट्टी से पूछा गया कि उन्होंने इस उम्र में इतना खतरनाक स्टंट करने का फैसला क्यों किया? तो उन्होंने कहा, 'मेरी नजर अब कमजोर हो चुकी है और मैं ड्राइव भी नहीं कर सकती. अगर मैं ये सब न करूं तो अपनी जिंदगी से बोर हो जाऊंगी.' अपनी कम हाइट का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्लेन के पंख पर चढ़ना ही सबसे मुश्किल काम है. एक बार ऊपर पहुंच जाओ तो कोई दिक्कत नहीं, मेलों के झूलों में इससे ज्यादा डर लगता है.

अस्पताल को दान देंगी जीत की रकम

बेट्टी आगे बताती हैं, 'पिछले साल मुझे लकवा मार गया था. इस कारण आज भी मुझे बोलने में दिक्कत होती है. उस मुश्किल वक्त में चेल्टेनहैम जनरल अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट ने मेरी बहुत अच्छी देखभाल की थी. उस अस्पताल के स्टाफ को शुक्रिया कहने और चैरिटी के लिए फंड जुटाने के मकसद से मैंने ये स्टंट किया है.' बेट्टी के इस जज्बे को देखकर अस्पताल प्रशासन भी हैरान है. चेल्टेनहैम एंड ग्लूसेस्टर हॉस्पिटल्स चैरिटी की इमोजेन सिम्स (Imogen Sims) ने बीबीसी को बताया कि इस दान की रकम का इस्तेमाल मरीजों और स्टाफ के लिए जरूरी गैजेट्स खरीदने में किया जाएगा. 

100वें जन्मदिन पर 'स्पेशल' करने की तैयारी

हालांकि अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी बेट्टी थकी नहीं हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह अपने 100वें जन्मदिन पर कुछ और 'स्पेशल' और धमाकेदार करने की तैयारी करेंगी.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में प्री स्कूल की फीस में आ जाएगी मारुति ब्रेजा, हर 4 बच्चों पर 1 टीचर; मिलती हैं ये सुविधाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Betty Bromage, Oldest Woman Wing Walk, Guinness World Record, Akshay Kumar, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com