विज्ञापन

प्रयागराज का वो कसारी-मसारी कब्रिस्तान जहां अतीक अहमद के बगल में दफनाया जाएगा बेटा अबान

झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थानाक्षेत्र के गांव खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी.

प्रयागराज का वो कसारी-मसारी कब्रिस्तान जहां अतीक अहमद के बगल में दफनाया जाएगा बेटा अबान
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई. (Photo: Screengrab)
  • अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और साथी सोनू की झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए हादसे में मौत हो गई.
  • प्रयागराज से झांसी जा रहे थे, हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया.
  • झांसी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजन एंबुलेंस से प्रयागराज ले गए.
झांसी/प्रयागराज:

पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और साथी शाकिर उर्फ सोनू की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई. प्रयागराज से झांसी जाते वक्त हुए हादसे के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शवों को लेकर प्रयागराज पहुंचे. अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह वही कब्रिस्तान है, जहां अतीक अहमद को दफनाया गया था. वहीं, हादसे में घायल तीन और लोगों को भी मेडिकल कॉलेज से इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है. 

कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान को दफनाने के लिए कब्र तैयार कर दी गई है. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और इस बात की जानकारियां जुटाने की कोशिश की जा रही है कि अबान के जनाजे में कौन-कौन शामिल हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं.

अबान को दफनाए जाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र तैयार की गई.

अबान को दफनाए जाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र तैयार की गई.
Photo Credit: NDTV

 अतीक, अशरफ, असद और अतीक अहमद के पिता भी यहीं दफनाए गए हैं. सारी कब्र एक लाइन में बनी है. प्रशासन मानकर चल रहा है कि जब अबान का जनाजा आएगा, तो भारी भीड़ जमा हो सकती है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं फरार बताई जा रही हैं.

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन 2023 से ही फरार बताई जा रही हैं. यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या शाइस्ता अपने बेटे अबान के आखिरी सफर में शामिल होती हैं या नहीं.

सड़का हादसे में अबान की मौत!

झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी जिले के पूंछ थानाक्षेत्र के गांव खिल्ली में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद सभी को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में अबान की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे में अबान की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
Photo Credit: PTI

गुरुवार देर रात दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और समर्थकों की भीड़ लगी रही. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन दोनों शवों को एंबुलेंस से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए. वहीं, झांसी मेडिकल कॉलेज से हादसे में घायल तीन लोगों को भी बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, हादसे के बाद से नहीं मिल रहा अबान का मोबाइल

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया, "झांसी में पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद अबान अहमद और उसके साथी का शव प्रयागराज भेज दिया गया है, जबकि घायलों को भी परिजन प्रयागराज ले गए है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atiq Ahmed, Aban Ahmed, Aban Ahmed Death In Road Accident, Jhansi, Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com