विज्ञापन

ग्रीन टी से हल्दी वाली चाय तक: जानिए कौन सी चाय किस बीमारी में है रामबाण

सिर्फ मूड फ्रेश ही नहीं, सेहत के लिए भी वरदान है चाय की चुस्की, जानिए कौन सी चाय घटाती है शरीर की सूजन और थकान.

ग्रीन टी से हल्दी वाली चाय तक: जानिए कौन सी चाय किस बीमारी में है रामबाण
किस समय कौन सी चाय पीनी चाहिए?
NDTV

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी छोटी-मोटी बीमारियों और थकावट से परेशान रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चाय की चुस्की के साथ हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं, वही हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है? जी हां, चाय सिर्फ मूड फ्रेश करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में भी कमाल का असर दिखाती है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग तरह की चाय कैसे हमारी सेहत को दुरुस्त रखती है और इसे अपनी रूटीन में कैसे शामिल करें.

कौन सी चाय है सबसे ज्यादा असरदार?

ग्रीन टी:

इसमें 'एपिगैलोकेचिन गैलेट' नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है. इसके पूरे फायदे पाने के लिए दिन में 2 से 3 कप पिएं और हो सके तो पैकेट वाली जगह खुली पत्तियों वाली ग्रीन टी चुनें.

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लैक टी:

अगर आप अपनी ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत को सुधारना चाहते हैं, तो काली चाय बहुत काम की है. यह पेट की अंदरूनी सूजन को कम करने के साथ-साथ दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैमोमाइल टी:

यह चाय रात को सोने से पहले पीने के लिए बेस्ट है. इसमें मौजूद तत्व पीरियड्स के दर्द, पेट की गड़बड़ी और तनाव को दूर करते हैं साथ ही, यह आपको सुकून भरी नींद दिलाने में भी मदद करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

अदरक की चाय:

मांसपेशियों के खिंचाव और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए अदरक की चाय वरदान जैसी है. ताजे अदरक को पानी में उबालकर, उसमें थोड़ा सा नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट और राहत मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

हल्दी वाली चाय:

हल्दी में 'करक्यूमिन' होता है, जो सूजन मिटाने के सबसे ताकतवर कुदरती नुस्खों में से एक है. ताजी या पिसी हल्दी को गर्म पानी में उबालकर रोज एक कप पीने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है. 

इसे भी पढ़ें: बिना सांचे के बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट चावल के मोदक, ये रही उकडीचे मोदक की रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tea, Inflammation, Black Tea, Green Tea, Chamomile Tea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com