विज्ञापन

चाय की जगह पिएं पुदीना हर्बल टी, पाचन होगा बेहतर और पेट रहेगा दुरुस्त

पुदीने के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि कब्ज की परेशानी भी दूर हो सकती है. यहां जानते हैं चाय की रेसिपी और फायदे-

चाय की जगह पिएं पुदीना हर्बल टी, पाचन होगा बेहतर और पेट रहेगा दुरुस्त
Mint tea recipe and Benefits : पुदीने के पत्तों की चाय कैसे बनाएं?

क्या आप अपने दिन की शुरुआत दू वाली चाय के साथ करते हैं? अगर हां, तो शायद ऐसी चाय आपको नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन हम आपको एक ऐसे खास चाय की रेसपी बताएंगे, जिससे नुकसान की बजाय ढेरों फायदे हो सकते हैं. हम यहां पुदीने के चाय की बात कर रहे हैं. पुदीने की पत्तियों से तैयार हर्बल टी न सिर्फ आपको गैस-एसिडिटी से राहत दिलाता है, बल्कि इसकी मनमोहक खुशबू आपको मानसिक रूप से शांत भी रखता है. यहां जानते हैं पुदीने के पत्तों से बनने वाली चाय की रेसिपी और इससे होने वाले जबरदस्त फायदे-

पुदीने के पत्तों की चाय कैसे तैयार करें?

घर पर अगर आप इस खुशबूदार चाय को बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक कप पानी को उबाल लें और उसमें 8-10 ताजी पुदीने की पत्तियां डाल दें. इसे 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि पुदीने के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं. इसके बाद चाय को छान लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला सकते हैं. सुबह खाली पेट या शाम के समय इस हर्बल टी का सेवन पाचन को बेहतर बनाने और पेट को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है.

पुदीने के पत्तों से बनी चाय पीने के क्या फायदे हो सकते हैं?

पेट को मिलती है ठंडक: पुदीने के पत्तों से तैयार चाय का सेवन करने से आपके पेट को ठंडक मिल सकती है. दरअसल, पुदीने के पत्तों में मेंथॉल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है. इसी वजह से इसके सेवन से पेट दर्द, मरोड़ और अपच जैसी समस्याओं से आराम मिल सकता है.

कब्ज और गैस से दिलाए आराम: गलत खानपान की वजह से आज के समय में कई लोग कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं. ऐसे में पुदीने के पत्तों की चाय पीना फायदेमंद हो सकता है. ये पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान करता है. साथ ही पेट साफ करने में प्रभावी हो सकता है. 

वजन घटाए: जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए पुदीना हर्बल टी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और यह मीठे या ज्यादा दूध वाली चाय की तुलना में हल्का पेय है. साथ ही इसकी खुशबू बार-बार कुछ खाने की इच्छा को भी कम कर सकती है.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए पुदीने के पत्तों की चाय?

अगर आपको किसी तरह की गंभीर पाचन संबंधी बीमारी, लो ब्लड प्रेशर या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें - एक द‍िन में कितने कप चाय पीनी चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mint Tea, Mint Tea For Constipation, Mint Tea For Digestion, Mint Tea Health Benefits, Mint Tea For Immunity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com