सुबह उठते ही एक कप गरमागरम चाय मिल जाए, तो पूरा दिन खुशनुमा सा लगने लगता है. भारत के हर घर में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक इमोशन है. मेहमान आएं या मूड ठीक करना हो, चाय हर मर्ज की दवा बन जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिनभर में कितनी चाय पीना सेहत के लिए सही है? हद से ज्यादा चाय पीने से क्या नुकसान हो सकता है? आइए, जानते हैं.
एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए?
अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो एक दिन में 2 से 3 कप यानी लगभग 300 से 400 मिलीलीटर चाय पीना काफी सेफ माना जाता है, इसमें भी ध्यान यह रखना चाहिए कि कप का साइज बहुत बड़ा न हो. इतने अमाउंट से आपके शरीर को ताजगी भी मिल जाती है और कैफीन की मात्रा भी लिमिट में रहती है, लेकिन अगर आप इसमें बहुत ज्यादा दूध और चीनी मिलाते हैं, तो कप की संख्या थोड़ी और कम कर देनी चाहिए, वरना वजन बढ़ने का खतरा रहता है.
ज्यादा चाय पीने के नुकसान
- एसिडिटी और सीने में जलन: खाली पेट या दिनभर बार-बार चाय पीने से पेट में एसिड बनने लगता है, जिससे ब्लोटिंग या खट्टी डकारें आने लगती हैं.
- नींद पर असर: चाय में मौजूद कैफीन दिमाग को एक्टिव रखता है. शाम या रात के वक्त ज्यादा चाय पीने से रात को ठीक से नींद नहीं आती.
- आयरन की कमी: खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर खाने में मौजूद आयरन को ठीक से सोख नहीं पाता, जिससे कमजोरी या खून की कमी हो सकती है.
- दिल की धड़कन बढ़ना: बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग या कैफीन वाली चाय पीने से कई लोगों को बेचैनी और घबराहट महसूस होने लगती है.
कितनी देर बाद चाय पीनी चाहिए?
दो कप चाय के बीच कम से कम 3 से 4 घंटे का अंतर होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं किचन में रखीं ये 3 चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं