विज्ञापन

चाय हो गई है कड़वी? आजमा लें 3 हैक्स, जिनसे चाय का स्वाद हो जाएगा और भी ज्यादा बेहतर

चाय अगर कड़वी हो गई है, तो इसे फेंके नहीं. बल्कि कुछ आसान से हैक्स को आजमाकर आप इसका स्वाद पहले से बेहतर कर सकते हैं. यहां जानते हैं इन हैक्स के बारे में-

चाय हो गई है कड़वी? आजमा लें 3 हैक्स, जिनसे चाय का स्वाद हो जाएगा और भी ज्यादा बेहतर
how to fix bitter tea : कड़वी चाय को ठीक कैसे करें?

Bitter Tea Hacks : सुबह उठते ही हम में से कई लोगों को चाय की तलब लगती है. ऐसे में अगर चाय कड़वी हो जाए, तो सारा मूड खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो मूड खराब करने के बजाय चाय का स्वाद बदलें. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस आप कुछ ट्रिक्स आजमकर चाय का स्वाद पूरी तरह से बदल सकते हैं. यहां हम इस लेख में आपको ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे चाय का स्वाद ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं-

थोड़ा सा चीनी या गुड़ मिक्स करें

अगर चाय का स्वाद खराब हो गया है, तो इसे फेंकने के बजाय इसमें थोड़ा सा गुड़ या फिर नीची मिक्स कर दें. चीनी या गुड़ डालने से चाय में एक अलग देसी फ्लेवर भी आ जाता है. हालांकि, गुड़ या चीनी की मात्रा बैलेंस में डालें, ताकि चाय ज्यादा मीठी न हो जाए.

एक-दो बूंद डालें शहद

अगर चाय का स्वाद कड़वी हो गई है और आप रिफाइंड शुगर इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो गुड़ या चीनीके बजाय आप थोड़ा सा शहद मिक्स कर सकते हैं. जब आप चाय में शहद डालते हैं, तो इससे चाय की कड़वाहट संतुलित हो जाती है और साथ ही में एक नया फ्लेवर मिलता है. ध्यान रखें कि शहद डालते समय चाय ज्यादा गर्म न हो.

चाय में मिलाएं दालचीनी या इलायची 

चाय अगर कड़वी हो जाए, तो इसमें थोड़ी सी दालचीनी मिला सकते हैं. अगर आपको दालचीनी का स्वाद नहीं पसंद है, तो आप इसमें इलायची का पाउडर डाल सकते हैं. इससे चाय का स्वाद और खुशबू बदल जाता है. ध्यान रखें कि चाय में दालचीनी और इलायची डालने के बाद इसे ज्यादा देर तक उबाले नहीं. 

चाय बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • चाय बनाते समय इसमें सही मात्रा में ही चायपत्ती डालें. 
  • कोशिश करें कि इसे ज्यादा देर तक न उबालें
  • काफी देर तक चाय उबालने से चाय का रंग और स्वाद दोनों ही खराब होने लगता है.

ये भी पढ़ें - अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bitter Tea Remedies, Bitter Tea Solution, Tea Making, Tea Making Mistakes, Tea Making Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com