विज्ञापन

30 दिनों तक लौंग का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके फायदे, नुकसान और बनाने का सही तरीका

छोटी सी लौंग बड़े काम की है. सुबह खाली पेट 30 दिन लौंग का पानी पीने से शरीर में क्या होता है? फायदे जानकर आप भी आज से ही शुरू कर देंगे.

30 दिनों तक लौंग का पानी पीने से क्या होता है? जानें इसके फायदे, नुकसान और बनाने का सही तरीका
सोते समय पीएं ये पानी… 90% बीमारियों का है काल
NDTV

अक्सर हम दादी-नानी के नुस्खों में छोटी सी दिखने वाली लौंग के बड़े-बड़े फायदे सुनते आए हैं. कोई इसे दांत के दर्द में रखता है, तो कोई चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करता है, लेकिन क्या आपने कभी सुबह-सुबह खाली पेट लगातार 30 दिनों तक लौंग का पानी पीने के बारे में सोचा है? अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई नया नुस्खा है, तो यकीन मानिए, जब आप इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करेंगे, तो शरीर में जो बदलाव महसूस होंगे, वे आपको खुद हैरान कर देंगे.

लौंग का पानी बनाने का सबसे आसान तरीका:

  1. रात को सोने से पहले एक गिलास सादे पानी में 2 से 3 लौंग भिगोकर रख दें.
  2. सुबह उठकर इस पानी को हल्का गुनगुना कर लें.
  3. अब इसे बासी मुंह यानी खाली पेट धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पी लें.

30 दिनों में शरीर को मिलने वाले फायदे:

रोजाना इस पानी को पीने से धीरे-धीरे कई बेहतरीन बदलाव नजर आने लगते हैं,

पाचन तंत्र मजबूत होता है:

अगर आपको अक्सर खाना पचने में दिक्कत, गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो यह पानी किसी वरदान से कम नहीं है. यह पेट के पाचक रस को एक्टिव करता है.

इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है: 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर की अंदरूनी ताकत को बढ़ाते हैं, जिससे मौसम बदलने पर जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने की समस्या कम होती है.

वजन कंट्रोल करने में मददगार:

सुबह-सुबह इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है.

मुंह की बदबू और दांतों का दर्द गायब: 

जिन लोगों को पायरिया या मुंह से दुर्गंध आने की समस्या है, उनके लिए यह प्राकृतिक माउथवॉश का काम करता है.

लौंग की तासीर कैसी होती है?

लौंग तासीर में बहुत गर्म होती है, इसलिए नियमित रूप से इसको अपने रूटीन में शामिल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

क्या लौंग का पानी पीने से कोई नुकसान हो सकता है?

सीमित मात्रा रखें: 

एक दिन में 2 या अधिकतम 3 लौंग से ज्यादा पानी में इस्तेमाल न करें. ज्यादा पीने से पेट में जलन या गर्मी हो सकती है.

गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें: 

प्रेगनेंसी या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

गर्म तासीर वाले लोग:

जिन्हें बहुत ज्यादा एसिडिटी या मुंह में छाले होने की पुरानी समस्या है, वे इसे हफ्ते में दो-तीन बार ही पिएं, लगातार 30 दिन न आजमाएं.

इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मसालेदार पनीर चीज़ टोस्ट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laung Ka Pani Kaise Banaye, Laung Ka Pani Kaise Peena Chahiye, Laung Ka Pani Peene Ke Fayde, Food, Laung Ka Pani Kaise Piye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com