वेज बिरयानी में क्या-क्या सामान पड़ता है?
NDTV
रेस्टोरेंट जैसी खिले-खिले चावलों और बेहतरीन मसालों वाली वेजिटेबल दम बिरयानी घर पर बनाना अब बेहद आसान है. @CookingWithChefAshok ने अपने यूट्यूब चैनल पर खास रेसिपी शेयर की है, जिसमें डबल लेयर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और रंग दोनों ही लाजवाब आते हैं. हरी सब्जियों और पालक-पनीर की लेयरिंग इस बिरयानी को एक अनोखा और शाही स्वाद देती है, जिसे खाने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.
देखें वीडियो...
सामग्री:
चावल व सब्जियां:
- बासमती चावल (700 ग्राम)
- बींस और गाजर (क्यूब्स में कटी हुई)
- फूलगोभी (एक छोटा फूल)
- हरे मटर (फ्रोजन)
- प्याज (5)
- टमाटर (3)
- पनीर (150 ग्राम
- पालक प्यूरी
- दही (200 ग्राम)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (2 बड़े चम्मच)
- कश्मीरी मिर्च
- धनिया
- जीरा
- हल्दी
- गरम/बिरयानी मसाला
- हरा धनिया
- पुदीना
- हरी मिर्च
- खड़े मसाले
- देसी घी
- तेल
- नमक
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले बासमती चावल को 3 से 4 पानी से हल्के हाथों से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
- इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें खड़े मसाले और नमक डालकर चावल को लगभग 80 प्रतिशत तक पका लें और पानी छानकर अलग रख लें.
- एक बड़े बर्तन में तेल गरम करें, इसमें खड़े मसाले और स्लाइस किया हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर करें और टमाटर की प्यूरी मिलाएं.
- इसके बाद कटी हुई गाजर, बींस और मटर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
- एक कटोरी में ताजी दही लें और उसमें हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाकर अच्छा घोल बना लें.
- इस दही के मिश्रण को सब्जियों में डालें और तेल छोड़ने तक पकाएं.
- उबली हुई पालक की प्यूरी को थोड़े से लहसुन और मसालों के साथ अलग पैन में भून लें.
- इसमें थोड़ा पानी, हरी मिर्च और कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर दूसरी लेयर का मिश्रण तैयार कर लें.
- अब पकी हुई सब्जी के ऊपर आधे उबले हुए चावल फैलाएं.
- इसके ऊपर पालक और पनीर वाला मिश्रण डालें और बचे हुए चावलों की अंतिम परत लगाएं.
- ऊपर से थोड़ा देसी घी, गरम मसाला, ब्राउन प्याज और होममेड नेचुरल कलर छिड़कें.
- बर्तन को फॉल पेपर या आटे से सील कर दें.
- धीमी आंच पर इसे 10 से 12 मिनट तक दम पर पकने दें.
- स्वादिष्ट और खुशबूदार वेज दम बिरयानी बनकर तैयार है.
इसे भी पढ़ें: चाय छानते वक्त छलक जाती है बाहर? ये देसी जुगाड़ अपनाएं, एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Veg Biryani Recipe, Veg Biryani Vs Veg Pulao, Veg Biryani Ideas, Food, Chef Recipes