विज्ञापन

परफेक्ट वेज बिरयानी बनानी है? शेफ पंकज भदौरिया के ये 5 सीक्रेट टिप्स आएंगे आपके काम

शेफ पंकज भदौरिया ने बताए रेस्टोरेंट जैसी परफेक्ट वेज बिरयानी घर पर बनाने के 5 टिप्स.

परफेक्ट वेज बिरयानी बनानी है? शेफ पंकज भदौरिया के ये 5 सीक्रेट टिप्स आएंगे आपके काम
कैसे बनाएं वेज बिरयानी.
NDTV

क्या आपको भी लगता है कि घर पर वेज बिरयानी बनाना एक बहुत मुश्किल काम है और अक्सर चावल या तो कच्चे रह जाते हैं या फिर बिल्कुल चिपचिपे हो जाते हैं? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि शेफ पंकज भदौरिया ने वेज बिरयानी बनाने के ऐसे आसान और अचूक 5 सीक्रेट टिप्स शेयर किए हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपकी बिरयानी का हर एक दाना बिल्कुल खिला-खिला बनेगा. आइए जानते हैं इन आसान सीक्रेट्स के बारे में.

पुलाव और बिरयानी का फर्क पहचानें-

​सबसे पहले शेफ पंकज भदौरिया यह साफ करती हैं कि पुलाव और बिरयानी दोनों बिल्कुल अलग डिशेज हैं. जब आप एक ही बर्तन में सब्जियों और चावल को एक साथ पकाते हैं, तो वह पुलाव बनता है. वहीं, जब आप चावल को अलग उबालते हैं, सब्जियों को अलग मैरिनेट करके पकाते हैं, फिर उनकी परत (लेयरिंग) बनाते हैं और अंत में दम लगाते हैं, तब जाकर असली वेज बिरयानी तैयार होती है. बिरयानी का चावल हमेशा खिला-खिला और खुशबूदार होता है.

यहां देखें वीडियो- 

​वेजिटेबल बिरयानी बनाने के 5 सीक्रेट टिप्स-

​टिप 1- पुराना बासमती चावल चुनें 

बिरयानी के लिए हमेशा पुराना बासमती चावल चुनना चाहिए. चावल पुराना है या नहीं, यह जांचने के लिए थोड़े से चावल को दांतों के बीच चबाकर देखें. अगर वह चिपके तो चावल पुराना है. चावल को अच्छे से धोकर कम से कम आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इससे चावल पानी सोखकर जल्दी पकता है और नॉन-स्टिकी बनता है.

​टिप 2- मैरिनेशन के लिए दही- 

सब्जियों के मैरिनेशन के लिए साधारण दही की जगह गाढ़े दही का इस्तेमाल करें, जिसमें मॉइस्चर कम और फैट ज्यादा हो. इसके साथ ही क्रश किया हुआ कुरकुरा बिरस्ता (तले हुए प्याज) मिलाएं. यह बाइंडर की तरह काम करता है, जिससे मैरिनेशन सब्जियों पर एक शील्ड की तरह चिपक जाता है और सब्जियों के जूसेस अंदर ही लॉक रहते हैं. सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटें और केवल 50% तक ही पकाएं.

​टिप 3- पानी में आधा नींबू निचोड़े- 

जब आप चावल उबालने के लिए पानी चढ़ाएं तो उसमें आधा नींबू जरूर निचोड़ दें. नींबू के एसिड से न केवल चावल एकदम सफेद बनते हैं, बल्कि यह चावल को आपस में चिपकने से भी रोकता है. शेफ इसे 'एसिड शॉक' कहती हैं.

​टिप 4- चावल को केवल 70% ही उबालें-

बिरयानी बनाते समय सबसे बड़ा डर यह रहता है कि चावल ज्यादा गल न जाए. इसके लिए चावल को 80 या 90% नहीं, बल्कि केवल 70% तक ही उबालें. जब आप चावल के दाने को हाथ से दबाएं तो वह मशी होने की बजाय तीन हिस्सों में टूट जाना चाहिए. इसके बाद तुरंत पानी छान लें.

​टिप 5- दम लगाएं- 

लेयरिंग करने के बाद जब आप ऊपर से देसी घी डालें, तो उसे एक जगह डालने की बजाय थोड़ा दूर-दूर डालें ताकि स्टीम बनते ही घी पूरे चावल में अच्छे से फैल जाए और लुब्रिकेट हो जाए. पॉट को आटे से सील करें, 5 मिनट तेज आंच पर और फिर नीचे तवा रखकर 15 मिनट धीमी आंच पर दम दें. इसके बाद 10 मिनट रेस्ट करने दें और फिर गरमा-गरम बिरयानी का लुत्फ उठाएं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: न दाल भिगोने का झंझट, न घंटों इंतजार, सूजी-चावल के आटे से बनाएं इंस्टेंट डोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veg Biryani, Veg Biryani Ideas, Veg Biryani Vs Veg Pulao, Veg Biryani Recipes, Biryani Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com