किचन में काम करते वक्त कई बार छोटी-छोटी चीजें सिरदर्द बन जाती हैं. खासकर जब बात सुबह की गर्मा-गरम चाय की हो. जब हम बर्तन से कप या मग्गे में चाय छानने जाते हैं, तो हड़बड़ाहट में या फिर बर्तन छोटा होने के कारण चाय इधर-उधर छलकने लगती है. कभी-कभी तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है और काउंटरटॉप गंदा हो जाता है.
अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. @manjumittal.homehacks ने आपके लिए एक ऐसा शानदार और देसी तरीका शेयर किया है, जिससे आपकी यह परेशानी चुटकियों में दूर हो जाएगी.
देखें वीडियो...
इस छोटी सी परेशानी से कैसे पाएं छुटकारा?
अक्सर हम चाय छानने के लिए केवल छन्नी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार छन्नी छोटी होती है या हमारा हाथ थोड़ा सा भी हिला, तो चाय बाहर गिर जाती है. इस झंझट से बचने के लिए आपको बस अपने किचन की दो सामान्य चीजों की जरूरत है.
- एक चाय वाली छन्नी
- एक छोटा चम्मच
अब क्या करना होगा?
- सबसे पहले अपनी चाय की छन्नी को हाथ में लें.
- अब एक स्टील का चम्मच लें और उसे चाय की छन्नी के निचले हिस्से या साइड में इस तरह से टिकाएं कि वह छन्नी के साथ अच्छे से सेट हो जाए.
- अब अपने एक हाथ से छन्नी और चम्मच को एक साथ मजबूत पकड़ के साथ थाम लें.
- इसके बाद दूसरे हाथ से चाय के बर्तन को उठाएं और आराम से छानना शुरू करें.
- ऐसा करने से आपको एक सपोर्ट मिल जाएगा. चम्मच छन्नी को अपनी जगह पर स्थिर रखने में मदद करता है और चाय का बहाव भी कंट्रोल रहता है.
- इससे बूंद भर चाय भी बाहर नहीं गिरेगी और आपका किचन भी गंदा नहीं होगा.
इस तरीके को अपनाने का क्या फायदे हैं?
- साफ-सफाई बनी रहती है
- समय की बचत
- बिना किसी खर्च के काम बन जाता है
इसे भी पढ़ें: विटामिन B12 की कमी तेजी से दूर करेगा ये देसी ड्रिंक, नस-नस में भर जाएगी ताकत, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं