विज्ञापन

30 दिन तक रोज एक अंडा खाएं तो क्या होगा?

रोज एक अंडा खाने से क्या होता है? क्या इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या बॉडी को फायदा मिलता है? जानिए 30 दिन तक रोज अंडा खाने से शरीर में कौन से बड़े बदलाव होते हैं.

30 दिन तक रोज एक अंडा खाएं तो क्या होगा?
1 महीने लगातार अंडे खाने से क्या होगा?
NDTV

अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या रोजाना एक अंडा खाना सेहत के लिए सही है या इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा? सालों से अंडे को लेकर कई तरह की बातें कही जाती रही हैं, लेकिन सच तो यह है कि अंडा अपने आप में एक सुपरफूड है. अगर आप लगातार 30 दिनों तक हर दिन अपनी डाइट में एक अंडा शामिल करते हैं, तो आपकी बॉडी में कमाल के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

शरीर में क्या-क्या बदलाव नजर आ सकते हैं?

ताकत और एनर्जी:

अंडे में प्रोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है. जब आप पूरे एक महीने तक रोजाना एक अंडा खाते हैं, तो आपके मसल्स को सही पोषण मिलता है. अगर आप दिनभर सुस्त महसूस करते हैं या जल्दी थक जाते हैं, तो अंडे का यह रूटीन आपको अंदर से एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है.

आंखों की रोशनी:

शायद आपको पता न हो, लेकिन अंडे में कुछ ऐसे खास एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. लगातार एक महीने तक अंडा खाने से बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने वाली नजर और आंखों की थकान से बचाव हो सकता है.

बाल और स्किन:

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं या स्किन बेजान लगती है, तो समझ लीजिए कि शरीर में बायोटिन और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी हो सकती है. अंडे में ये सभी विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. 30 दिन पूरे होने तक आपको अपने बालों की चमक और स्किन के टेक्सचर में फर्क साफ दिखने को मिल सकता है.

पेट लंबे समय तक भरा रहेगा:

सुबह नाश्ते में एक उबला हुआ अंडा खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है. बार-बार कुछ उल्टा-फुल्टा खाने की क्रेविंग नहीं होती, जो लोग अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए यह आदत किसी वरदान से कम नहीं है.

अंडा खाने का सही तरीका?

अगर आप अंडे को उबालकर या कम घी में ऑमलेट बनाकर खाएं, तो यह सबसे बेस्ट तरीका है. हां, अगर आपको पहले से ही डॉक्टर ने अंडे खाने से मना किया है, तो अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से एक बार सलाह जरूर ले लें. 

इसे भी पढ़ें: बासी रोटी का बेस्ट यूज, खाने के बाद मीठे की तलब होगी कम, Leftover Roti से बनाएं ये डेजर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ande Khane Ke Fayde, Boiled Eggs Benefits, Ande Kaise Khaye, Food, Anda Khane Ka Sahi Samay Aur Tarika Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com