Vegetables To Avoid in High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन से बनता है. प्यूरीन कुछ फूड्स में पाया जाता है और इसकी अधिक मात्रा का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा हो सकता है. आपको बता दें कि हाई यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है. शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, उंगलियों और हड्डियों में सूजन समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है. यूरिक एसिड वैसे तो पेशाब के रास्ते फिल्टर होकर बाहर निकल जाता है. लेकिन खानपान में गड़बड़ी, खराब लाइफस्टाइल और कुछ अन्य हेल्थ कारणों से जब इसकी मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है, तो यह ब्लड में जाकर जमा हो जाता है. यूरिक एसिड का बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो भूलकर भी इन सब्जियों का सेवन न करें.
यूरिक एसिड में न खाएं ये सब्जियां- (Uric Acid Me Kaun Si Sabji Nahi Khana Chahiye)
1. ब्रोकली-
ब्रोकली एक हरी सब्जी है जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन हाई यूरिक एसिड में ब्रोकली का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि इसमें प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है और हाई यूरिक एसिड में ब्रोकली का ज्यादा सेवन दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- अच्छे पाचन के लिए क्या खाएं? ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज में मददगार हैं ये चीजें

2. मशरूम-
मशरूम खाना भला किसे पसंद नहीं है. मशरूम से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मशरूम के सेवन से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है. मशरूम में भी प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है. इसका ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं.
3. पालक-
हाई यूरिक एसिड की समस्या में पालक का सेवन नहीं करना चाहिए. यूरिक एसिड बढ़ने पर पालक खाने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं