विज्ञापन

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

सुबह खाली पेट अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे अपच से लेकर पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. यहां जानते हैं इसके फायदे और सेवन का सही तरीका क्या है?

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
ajwain empty stomach : खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे क्या हैं?

हमारे घरों के किचन में अजवाइन बहुत ही आसानी से मिलने वाला मसाला है. इसका इस्तेमाल अधिकतर लोग नमक वाले पराठे बनाने, पूड़ियां, पकौड़ियां और कचौड़ी जैसी चीजों को तैयार करने के लिए करते हैं. वहीं, पेट पेट से जुड़ी दिक्कतों के लिए भी अजवाइन एक असरदार नुस्खा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से भी आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, अगर आप नियमित रूप से कुछ दिनों तक अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे अपच, ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी अन्य दिक्कतों को दूर करने में मदद मिल सकती है.

पाचन को करे बेहतर 

सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करने से पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. ये पेट फूलने, अपच और गैस से आराम दिलाने में प्रभावी है. दरअसल, अजवाइन में थाइमाल नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है. इससे खाना आसानी से पचता है और पेट में भारीपन कम महसूस होता है.

गैस और ब्लोटिंग की परेशानी को करे कम

अजवाइन का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है. अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है.

वजन कम करने में है प्रभावी

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने का सेवन करने से शरीर का वजन भी कुछ हद तक कम हो सकता है. दरअसल, इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है. ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में प्रभावी होते हैं, जिससे शरीर के वजन को कंट्रोल करने में मदद हो सकती है. 

इम्यूनिटी हो सकती है बूस्ट

अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसी कारण से बदलते मौसम में भी कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी को काफी हद तक सपोर्ट मिल सकता है. 

कैसे करें खाली पेट अजवाइन का सेवन?

सुबह खाली पेट अगर आप अजवाइन का सेवन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 चम्मच अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें. सुबह इसे हल्का गुनगुना करके पिएं. आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ सीधे अजवाइन चबाकर भी खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - सफेद Vs सेंधा नमक : कौन सा नमक खाने से बीपी नहीं बढ़ता है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajwain, Ajwain For Health, Ajwain Khane Ke Fayde, Ajwain Good In Uric Acid, Ajwain And Cumin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com