विज्ञापन

प्रोटीन इनटेक बढ़ाने का बेस्‍ट नाश्ता, हर बाइट में मिलेगा 7 ग्राम प्रोटीन, देखें पनीर उत्तपम का Video

वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है यह नाश्ता, कैलोरी कम और प्रोटीन ज्यादा चाहिए तो एक बार जरूर ट्राई करें हाई प्रोटीन पनीर उत्तपम.

प्रोटीन इनटेक बढ़ाने का बेस्‍ट नाश्ता, हर बाइट में मिलेगा 7 ग्राम प्रोटीन, देखें पनीर उत्तपम का Video
कैसे बनाएं हाई प्रोटीन नाश्ता.
NDTV

अगर आप भी रोज-रोज वही पुराना नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया व हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम आपको सूजी और पनीर से बनने वाले इंस्टेंट पनीर उत्तपम के बारे में बता रहे हैं. जिसे बनाने के लिए आपको न तो दाल-चावल भिगोने की जरूरत है और न ही घंटों फर्मेंटेशन का इंतज़ार करना पड़ेगा. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे खाने से 7 ग्राम प्रोटीन भी मिलेगा. 

क्यों खास है यह उत्तपम-

​भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपनी सेहत और खान-पान पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते. ऐसे में सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट को भी भरे और शरीर को दिनभर के लिए भरपूर ऊर्जा दे. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेहत का खजाना है.

इसके एक सिंगल उत्तपम से आपको लगभग 135 कैलोरी और 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है. पनीर और दही के इस्तेमाल से इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी हो जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराती है.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए यह एक परफेक्ट और न्यूट्रिशियस है.

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर रेसिपी- (How To Make High Protein Recipe)

सामग्री- 

  • ​सूजी- 60 ग्राम 
  • ​दही- 200 ग्राम 
  • ​पनीर- 100 ग्राम 
  • ​प्यार- 30 ग्राम 
  • ​गाजर- 40 ग्राम 
  • ​कद्दू- 40 ग्राम 
  • ​हरी मिर्च- स्वादानुसार
  • ​हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • ​मसाले- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, और नमक- स्वादानुसार
  • ​बेकिंग सोडा- एक चुटकी
  • तेल- 1 छोटा चम्मच 

विधि-

  • ​सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही को डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • ​इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  • ​अब इसमें आधा कप पानी मिलाएं और फिर से अच्छे से फेंट लें.
  • ​इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, कद्दूकस की हुई गाजर, कद्दू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे मसाले व नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • ​अंत में इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और हल्के हाथ से एक बार फिर चला लें. ध्यान रहे कि बैटर को ज्यादा जोर से या ओवरमिक्स न करें.
  • ​इस नाप से आप कुल 5 शानदार और मोटे उत्तपम आसानी से तैयार कर सकते हैं.
  • ​अब गैस पर उत्तपम पैन रखें और उसे थोड़े से तेल से चिकना कर लें.
  • ​पैन में तैयार सूजी का मिश्रण डालें, ऊपर से ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह नीचे से सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए.
  • ​गरमा-गरम और क्रिस्पी पनीर उत्तपम तैयार है. इसे अपनी मनपसंद मूंगफली की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें- वेट लॉस और फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट है शुगर-फ्री मिलेट केक, एक पीस में मिलेगा 10 ग्राम प्रोटीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Vegetarian Meal, Protein Rich Recipes, Paneer Uttapam, Weight Loss Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com