विज्ञापन

​सिर्फ 1 चम्मच तेल में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और 21 प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस

बोरिंग दाल-चावल छोड़िए? लंच और डिनर में बनाएं 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.

​सिर्फ 1 चम्मच तेल में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और 21 प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस
कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर चावल.
NDTV

चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं. लंच से लेकर डिनर तक में हममें से ज्यादातर लोग चावल खाना पसंद करते हैं. क्या आप भी चावल खाने के शौकीन हैं, लेकिन अपनी वेट-लॉस डाइट में चावल के साथ प्रोटीन भी बढ़ाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस की रेसिपी बता रहे हैं जिसे (dietkundali24) नामक के इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है. इसे आप लंच और डिनर में शामिल कर सकते हैं. 

​अक्सर लोगों को लगता है कि हेल्दी खाना बेस्वाद होता है, लेकिन यह रेसिपी इस गलतफहमी को पूरी तरह दूर कर देगी. तो चलिए बिना किसी देरी के प्रोटीन फ्राइड राइस को बनाने का आसान तरीका जानते हैं. 

क्या-क्या मिलता है इस रेसिपी से-

  • कैलोरी- 375
  • प्रोटीन-21
  • कॉर्ब-48 ग्राम
  • फैट-10 ग्राम
  • फाइबर-9 ग्राम

यहां देखें वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस- (How To Make Protein Rich Fried Rice)

सामग्री- 

  • ​चावल- 40 ग्राम (पके हुए या उबले हुए)
  • ​पनीर- 50 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ​मशरूम- 50 ग्राम
  • ​ब्रोकली- 40 ग्राम
  • ​प्याज- 3 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • ​शिमला मिर्च- 3 बड़े चम्मच
  • ​फ्रेश बीन्स- 1 बड़ा चम्मच
  • ​स्वीट कॉर्न- 1 बड़ा चम्मच
  • ​अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
  • ​तेल- 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • ​सीजनिंग- ओरिगैनो या मिक्स्ड हर्ब्स

​साथ में खाने के लिए- 1 खीरा, 40 ग्राम दही, और 1 छोटा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स.

विधि-

  1. सबसे पहले अपनी सभी सब्जियों प्याज, शिमला मिर्च, मशरूम, ब्रोकली और बीन्स को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. पनीर को भी छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें.
  2. ​अब एक कड़ाही लें और उसमें सिर्फ 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें.
  3. इसके बाद कड़ाही में कटा हुआ प्याज, मशरूम और पनीर डालें. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मशरूम हल्के नरम न हो जाएं और पनीर पर हल्का सुनहरा रंग न आ जाए.
  4. अब इसमें ब्रोकली, शिमला मिर्च, फ्रेश बीन्स और कॉर्न डालें. सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है ताकि उनका क्रंच बना रहे. 
  5. इसके बाद इसमें उबले हुए 40 ग्राम चावल और स्वादानुसार नमक व सीजनिंग मिला लें.
  6. सभी चीजों को हल्के हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भून लें. आपका गरमा-गरम और खिले-खिले चावलों वाला प्रोटीन फ्राइड राइस तैयार है.

वजन घटाने में कैसे करता है मदद यह प्रोटीन फ्राइड राइस?

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. 

चावल में शुगर की मात्रा कितनी होती है?

100 ग्राम पके हुए सफेद चावल में शुगर की मात्रा मात्र 0.1 ग्राम या उससे भी कम होती है.

इस रेसिपी में कौन-कौन से पोषक तत्व हैं?

  • पनीर- प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स
  • मशरूम- एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर
  • ब्रोकली- विटामिन C और K का अच्छा सोर्स
  • चिया सीड्स- ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर
  • दही- प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स

सफेद चावल या ब्राउन राइस किसका इस्तेमाल करें- 

अगर आप फाइबर बढ़ाना चाहते हैं तो ब्राउन राइस का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, सफेद चावल भी संतुलित मात्रा में खाने पर हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकता है.

क्या डायबिटीज के मरीज यह रेसिपी खा सकते हैं?

डायबिटीज के मरीज इस रेसिपी को सीमित मात्रा में और डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- जिम जाने वालों से लेकर वेट लॉस करने वालों तक, सबके लिए परफेक्ट है 17 ग्राम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल भल्ला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Vegetarian Meal, Weight Loss Recipe, Fried Rice, Fried Rice Recipe In Hindi, Paneer Fried Rice Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com