विज्ञापन

जिम जाने वालों से लेकर वेट लॉस करने वालों तक, सबके लिए परफेक्ट है 17 ग्राम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल भल्ला

​ब्रेकफास्ट हो या डिनर, बिना किसी गिल्ट के पेट भरकर खाएं 17 ग्राम प्रोटीन से भरपूर टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल भल्ले.

जिम जाने वालों से लेकर वेट लॉस करने वालों तक, सबके लिए परफेक्ट है 17 ग्राम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल भल्ला
कैसे बनाएं प्रोटीन रिच दही भल्ले.
NDTV

Moong Dal Bhalla Recipe For Weight Loss: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. वजन को कम करने के लिए ज्यादातर लोग जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन बात जब डाइट की आती है, तो लापरवाह हो जाते हैं. क्या आप भी हेल्दी तरीके से यानि खा-पीकर वजन को कम करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिससे न सिर्फ आपको स्वाद मिलेगा बल्कि, प्रोटीन की कमी को दूर करने में भी मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें 17 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.  

​अक्सर जब हम डाइट पर होते हैं या वजन घटाने की सोचते हैं, तो हमें लगता है कि अब हमें सिर्फ बेस्वाद खाना ही खाना पड़ेगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप-कैलोरी रेसिपी से अपनी फिटनेस गोल्स को भी पूरा कर सकते हैं और खाने का पूरा मजा भी ले सकते हैं. खास बात यह है कि इस शानदार डिश में आपको मिलते हैं पूरे 17 ग्राम प्रोटीन और कैलोरी सिर्फ 285, तो चलिए जानते हैं कि इसे घर पर आसानी से बनाने की रेसिपी. 

क्या-क्या मिलता है इन भल्ले से-

  • कैलोरी- 285Kcal
  • प्रोटीन- 17 ग्राम
  • कॉर्ब- 37 ग्राम
  • फैट- 6.87 ग्राम
  • फाइबर-4.32 ग्राम
  • कैल्शियम- 302Mg

कैसे बनाएं प्रोटीन वाले दही भल्ले- (How To Make Moong Dal Bhalla Recipe)

सामग्री- 

  • ​मूंग दाल- 100 ग्राम 
  • ​उड़द दाल- 30 ग्राम 
  • ​अदरक- आधा इंच 
  • हींग- 2 चुटकी
  • ​हरी मिर्च- 2
  • ​जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • ​हरा धनिया- एक मुट्ठी
  • ​बेकिंग सोडा- चौथाई छोटा चम्मच (या इनो - 1 छोटा चम्मच)
  • ​नमक- स्वाद के अनुसार
  • ​छाछ- 1500 मिलीलीटर 

हरी चटनी के लिए- 

  • हरा धनिया 
  • पुदीना 
  • हरी मिर्च
  • लहसुन की 3-4 कलियां
  • अदरक और जीरा.

विधि- 

  1. सबसे पहले मूंग दाल और उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. 
  2. जब दाल अच्छे से भीग जाए, तो इसे मिक्सी जार में डालें. इसमें अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च और जीरा डालकर बिना पानी मिलाए एकदम बारीक पीस लें.
  3. अब पिसे हुए इस बैटर को किसी बर्तन में निकालकर कम से कम 2 मिनट तक लगातार तेजी से फेंटें. 
  4. इससे वड़े एकदम फूले-फूले और स्पंजी बनेंगे. अब इसमें स्वाद के अनुसार नमक और बेकिंग सोडा या इनो डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. पारंपरिक भल्लों की तरह इन्हें तेल में तलने की कोई जरूरत नहीं है! 
  6. इस बैटर को थोड़ा-थोड़ा करके ग्रीस किए हुए मिनी इडली मोल्ड में डालें और करीब 10 मिनट के लिए स्टीम में पका लें. 
  7. आपके सॉफ्ट और ऑयल-फ्री भल्ले तैयार हैं. 

छाछ तैयार करें-

  1. एक मिक्सर जार में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और जीरा डालकर दरदरा पीस लें. 
  2. अब एक बड़े बाउल में छाछ लें, उसमें जीरा पाउडर, नमक और यह पिसी हुई हरी चटनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. तैयार किए गए स्टीम्ड मूंग भल्लों को इस ठंडी-ठंडी मसालेदार छाछ में डाल दें.
  4. इन्हें 1 से 2 घंटे के लिए छाछ में डूबे रहने दें ताकि भल्ले अंदर तक छाछ को अच्छी तरह सोख लें.
  5. ​बस तैयार है आपका सुपर हेल्दी, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल भल्ला. 
  6. इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर- किसी भी समय बिना किसी चिंता के एन्जॉय कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- प्रोटीन इनटेक बढ़ाने का बेस्‍ट नाश्ता, हर बाइट में मिलेगा 7 ग्राम प्रोटीन, देखें पनीर उत्तपम का Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Bhalle Recipe, Dahi Bhalle Recipe In Hindi, Weight Loss Recipe, Protein Rich Recipes, High Protein Vegetarian Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com