ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है. ये गेहूं, जौ और राई जैसे अनाज में पाया जाता है. यह प्रोटीन फूड को अपना शेप बनाए रखने में मदद करता है. अधिकांश अनाज, ब्रेड और पास्ता में ग्लूटेन होता है. वहीं ग्लूटेन फ्री फूड उसे कहा जाता है जिसमें ग्लूटेन नहीं होता. ग्लूटेन फ्री डाइट के कई फायदे हैं. इसे ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार माना जाता है. इसके अलावा ये वजन घटाने और जोड़ों के दर्द को कम करने में असरदार होता है. यहां हम आपको ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं.
ग्लूटेन फ्री फूड के फायदे-
1. ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाने से आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी में एनर्जी लेवल मेंटेन रख सकते हैं.
2. अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाते हैं तो ये कार्ब्स की मात्रा को काफी कम कर देता है, इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है.
3. ग्लूटेन फ्री डाइट आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. ग्लूटेन फ्री चीजें खाने से आपका पेट भरा रहेगा और आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं.
4. ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाने से शरीर की सूजन कम हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ग्लूटेन फ्री डाइट के नुकसान-
किसी भी तरह की डाइट को अपनाते वक्त हमें इसका संतुलन बनाना चाहिए. अगर आप केवल ग्लूटेन फ्री डाइट लेंगे तो ये शरीर को नुकसान करेगा. अगर आप सिर्फ ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाते हैं तो आप फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा लेने लगेंगे. ऐसे में आपका वजन और शुगर लेवल बढ़ जाएगा. ग्लूटेन फ्री डाइट पर पूरी तरह से निर्भर होने पर शरीर में कार्ब्स की कमी हो सकती है. बॉडी स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें कार्ब्स की भी जरूरत होती है.
सावधान! जामुन के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 4 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर...
यहां हम आपको ये भी बता दें कि जिन लोगों को सीलिएक रोग नहीं है जब वे ग्लूटेन फ्री डाइट लेते हैं तो वे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. ग्लूटेन फ्री फूड का सेवन करने की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है क्योंकि स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी और वसा का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस डाइट को फॉलो करना काफी खर्चीली होता है क्योंकि ग्लूटेन फ्री फूड आइटम्स और सप्लीमेंट सब जगह नहीं मिलते और महंगे भी होते हैं.
कैसे बनाएं लौकी का हलवा | Lauki Halwa Recipe | Dudhi Halwa
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं