- ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूर मील है.
- ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए.
- आप ब्रेकफास्ट में सलाद को शामिल कर सकते हैं.
Protein Breakfast Recipes In Hindi: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. प्रोटीन मसल्स बनाने और हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर के विकास में मदद करने का काम करता है. प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कई चीजें शामिल कर सकते हैं. लेकिन अगर आप दिन की शुरूआत ही हेल्दी और प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट (Protein Breakfast) से करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. ब्रेकफास्ट दिन का वो मील होता है जो हम रात भर के खाली पेट के बाद खाते हैं. कई लोग ब्रेकफास्ट करना स्किप कर देते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए. ब्रेकफास्ट में हमेशा हेल्दी चीजें शामिल करें. अगर आप ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाना चाहते हैं तो आप इन सलाद रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.
ब्रेकफास्ट में करें इन चीजों का सेवन दिन भर रहेंगे एक्टिवः
1. अंडा कॉर्न-
अंडा कॉर्न सलाद एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है. इसको बनाने के लिए आपको अंडों के छोटे-छोटे पीस करना है. फिर इसमें कॉर्न, टमाटर, काली मिर्च पाउडर, और चाट मसाला डालकर मिक्स करना है. आप इस सलाद को ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. पनीर-खीरा-
पनीर को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप ब्रेकफास्ट में प्रोटीन रिच और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आप पनीर और खीरा सलाद को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको पनीर के क्यूब्स, खीरा के पीस, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ऑलिव ऑयल, शहद, चाट मसाला और नमक डालकर मिलाना है.
3. एग ब्रोकली-
ब्रोकली एक हरी गोभी की तरह दिखने वाली सब्जी है. अंडा, ब्रोकली सलाद को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए अंडे के स्लाइस में काली मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला, नींबू आदि. इस टेस्टी हेल्दी सलाद को आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
4. स्वीट कॉर्न-
कॉर्न खाना भला किसे पसंद नहीं, हममें से ज्यादातर लोगों को कॉर्न खाना पसंद है. कॉर्न को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप कॉर्न सलाद खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए कॉर्न, टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च और हरा धनिया आदि चीजों को काटकर एक साथ मिलाना है, फिर स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और नींबू डालकर आप ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकते हैं.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं