- ओट्स में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
- चीला ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है.
- चिवड़ा सबसे ज्यादा चाय के साथ पसंद किया जाने वाला स्नैक आइटम है.
Oats Snacks For Heart Health: हार्ट हमारे शरीर का सबसे अभिन्न अंग है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए. हेल्दी डाइट न केवल हार्ट (Heart Health) को हेल्दी रखने बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है. ऐसी बहुत सी रेसिपीज (Oats Snacks Recipe) और फूड्स हैं जिन्हें आप हार्ट-फ्रेंडली डाइट में शामिल कर सकते हैं. ओट्स उन्हीं चीजों में से एक है जो हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है. किसी भी हार्ट के डॉक्टर से पूछेंगे, तो वो आपको हार्ट का ख्याल रखने के लिए, ओट्स को खाने की सलाह देंगे. क्योंकि ये हार्ट को हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं. ओट्स में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप ओट्स से बने इन स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं.
दिल को दुरुस्त रखने का काम करते हैं ये स्नैक्सः Best Oats Snacks For Health Patient:
1. ओट्स टिक्की-
टिक्की खाना सभी पसंद करते हैं. आज देशभर में आपको टिक्की की कई वैराइटी मिल जाएंगी. लेकिन अगर आप स्वाद के साथ सेहत को भी बरकरार रखना चाहते हैं, तो रेगुलर टिक्की की जगह ओट्स टिक्की का सेवन कर सकते हैं. ओट्स टिक्की में आलू / पनीर को रोल कर जैतून के तेल के साथ रोस्ट किया जाता है. इसे आप हार्ट के अलावा, वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. ओट्स भेल-
क्लासिक इंडियन स्ट्रीट फूड को हेल्दी मेकओवर कर सकते है. हार्ट के मरीज इस चाट का आनन्द ले सकते हैं. बस इसमें मुरमुरे और सेव की जगह ओट्स को शामिल करना है.
3. ओट्स चीला-
चीला ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आप बेसन के चीले की जगह ओट्स का चीला बना सकते हैं. ओट्स चीला को रेगुलर चीला की तरह ही बनाया जाता है.
4. ओट्स चिवड़ा-
चिवड़ा सबसे ज्यादा चाय के साथ पसंद किया जाने वाला स्नैक आइटम है. अपनी पसंद के नमक और मसालों के साथ भुने हुए ओट्स, नट्स, किशमिश, सीड्स और सूखे मेवों को मिलाकर इस रेसिपी बनाया जा सकता है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं