- कोहनी और गर्दन के कालेपन को दूर करने में मददगार नींबू.
- गुलाब जल से दूर कर सकते हैं कोहनी और गर्दन का कालापन.
- खीरे का रस कोहनी और गर्दन का कालापन दूर कर सकता है.
How To Remove Dark Elbows And Neck: खूबसूरत दिखना भला किसे पसंद नहीं, हर कोई चाहता है कि वो खूबसूरत दिखे. अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हम न जाने कितने उपाय करते हैं. पार्लर में पैसा खर्च करने से लेकर घरेलू उपायों तक. लेकिन छोटी-छोटी बातों को हम दरकिनार कर देते हैं, जो हमारी खूबसूरती को खराब करने का काम कर सकती हैं. कोहनी और गर्दन का कालापन (Dark Elbows And Neck Remedies) पूरी सुंदरता को खराब करने का काम कर सकता है. अगर आप कट स्लिब कपड़े पहनने की शौकीन हैं और कोहनी में कालापन है तो ये आपकी सुंदरता को बिगाड़ सकता है ठीक उसी प्रकार गर्दन का कालापन. तो अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको इन उपायों को अपनाना है.
गर्दन और कोहनी के कालेपन को झट से दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय-
1. नींबू-
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके साथ ही ब्लीचिंग के रुप में ये काम करता है, जो स्किन के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है. कोहनी और गर्दन पर नींबू रगड़ने से काले पन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. गुलाब जल-
कोहनी और गर्दन के काले पन को हटाने के लिए आप नींबू के रस में गुलाब जल को मिलाकर लगाएं, इससे स्किन का कालापन दूर करने में मदद मिल सकती है.
3. खीरा-
खीरे के रस को ऐलोवेरा जेल में मिलाकर कोहनी और गर्दन में लगाने से कालापन दूर करने के साथ स्किन को साफ भी रखने में मदद मिल सकती है.
4. टमाटर-
टमाटर को लगभग हर दिन हर घर में सब्जी, सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर के स्लाइस करके कोहनी और गर्दन पर रगड़ने से कालेपन से छुटकारा मिल सकता है.
5. दही-
दही को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. दही में सिरका मिलाकर कोहनी और गर्दन पर लगाने से कालेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं