India vs England Semi-Final in T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने बड़ी भविष्यवाणी की है और उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो अपने दम पर मैच को पलट देगा. चेन्नई में MRF पेस फाउंडेशन में बात करते हुए मैक्ग्रा ने माना है कि जसप्रीत बुमराह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए मैच पलटने का काम कर सकते हैं. मैक्ग्रा ने माना है कि बुमराह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और सेमीफाइनल में अपने दम से मैच को पासा पलट देंगे.
बुमराह को लेकर मैक्ग्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि जसप्रीत बड़े मैचों का खिलाड़ी है. कभी-कभी बड़े मैचों में, ये खिलाड़ी अपने नॉर्मल गेम से हट जाते हैं. यह नहीं कह रहा कि फोकस नहीं होता, लेकिन उन्हें वे बड़े पल, बड़े मैच बहुत पसंद हैं. जब बड़े मैचों की बात आती है तो मुझे बुमराह पर पूरा भरोसा है." मैक्ग्रा ने आगे बताया कि कैसे बड़ी टीमें सबसे बड़े स्टेज पर खुद को ऊपर उठाती. उनका कहना है कि "आप इसका मज़ा लेते हैं..जिस टीम में मैंने खेला, मुझे लगा कि हमारा डेंजर पीरियड फाइनल में पहुंचना था. एक बार जब हम फाइनल में पहुंच गए, तो मुझे लगा कि मैच खत्म हो गया है. मुझे लगता है कि टीम को प्रेशर पसंद है. उन्हें चैलेंज पसंद हैं. वे इसके लिए तैयार हैं."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने ये भी माना है कि बड़े मैच के खिलाड़ी अपना परफॉर्मेंस बड़े मैच में उठाते हैं, उम्मीद है कि बुमराह इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और टीम को जीत दिलाएंगे.
टी-20 इंटरनेशनल की बात करें तो बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच में 9 विकेट लिए हैं. ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह ने अबतक कुल 116 विकेट निकाल चुके हैं. मुंबई में बुमराह को खेलने का बहुत अनुभव है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बुमराह अपनी गेंदबाजी से अंग्रेजों का हाल बेहाल करने में सफल रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं