- फाइबर रिच फूड्स पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं.
- दही और किचन साथ खाने से पाचन खराब हो सकता है.
- पाचन को बेहतर रखने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करें.
How To Improve Digestion In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि शरीर को सेहतमंद रखना है तो पाचन और पेट का सही रहना बहुत जरूरी है. पाचनतंत्र ठीक रहने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है. अगर पाचन ही खराब है तो किसी भी काम में मन न लगना, भूख न लगना, पेट भारी और फूला हुआ महसूस होना. इतना ही नहीं इससे शरीर को कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. पाचनतंत्र (Digestion) को सही रखने के लिए हेल्दी फूड्स और डाइट बहुत जरूरी है. अगर आप फाइबर रिच फूड्स का सेवन करते हैं तो आपका पाचन बेहतर रहता है लेकिन, कई ऐसी चीजें भी हैं जिनका साथ में सेवन पाचन के लिए बेहद ही हानिकारक हो सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिनका साथ में सेवन नहीं करना चाहिए.
पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए न करें इन फूड्स का साथ में सेवनः
1. ठंडा और गर्म दूध-
वैसे तो ज्यादातर लोग ठंडा या गर्म दूध पीते हैं. लेकिन, कई लोगों को गर्म दूध के साथ ठंडी आइसक्रीम, क्रीम जैसी चीजें डालने की आदत होती है. गर्म और ठंडी चीजों का साथ में सेवन करने से पाचनतंत्र खराब हो सकता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

गर्म और ठंडी चीजों का साथ में सेवन करने से पाचनतंत्र खराब हो सकता है.Photo Credit: iStock
2. दही और चिकन-
दही को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन, अगर आप दही के साथ चिकन का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत ही नहीं पाचन को भी नुकसान पहुंचा सकता है.
3. गेहूं और तिल-
भारतीय घरों में ज्यादातर लोग गेहूं की आटे से बनी रोटियां, पूड़ी, पराठे खाते हैं. लेकिन अगर आप गेहूं के आटे और तिल के तेल से बनी चीजें खाते हैं तो सावधान, ये आपके पाचनतंत्र को खराब कर सकती हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं