विज्ञापन

सर्दी-खांसी और कमजोरी को कोसों दूर भगा देगी ये 1 चम्मच खट्टी मीठी चटनी, देखें रेसिपी वीडियो

बदलते मौसम में खांसी और जुकाम ने कर दिया है परेशान? अगर आप घर पर यह चटनी बनाकर खाते हैं, तो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकते हैं.

सर्दी-खांसी और कमजोरी को कोसों दूर भगा देगी ये 1 चम्मच खट्टी मीठी चटनी, देखें रेसिपी वीडियो
आंवले की चटनी कैसे बनाये?
NDTV

सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में ताजे और रसीले आंवले दिखने लगते हैं. वैसे तो आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की खान माना जाता है, लेकिन इसके कसैले स्वाद की वजह से बच्चे अक्सर इसे खाने से कतराते हैं. आज हम आपके लिए आंवले की एक ऐसी अनोखी और पारंपरिक रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे घर का हर सदस्य उंगलियां चाट-चाट कर खाएगा. यह चटपटी और मीठी डिश न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कई गुना मजबूत करती है. सर्दियों में अक्सर होने वाले सर्दी-जुकाम, गले की खराश और शारीरिक थकान को दूर भगाने में यह मिश्रण बेहद असरदार साबित होता है.

देखें वीडियो...

 

सामग्री: 

  • 400 ग्राम आंवले
  • 200 ग्राम गुड़ और 200 ग्राम चीनी
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच सोंठ पाउडर
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½-½ चम्मच काला और सादा नमक
  • 1 चम्मच जीरा
  • 8 से 10 काली मिर्च
  • 2 से 3 लौंग
  • 2 इलायची
  • 1 इंच दालचीनी
  • थोड़ा सा जायफल

बनाने का आसान तरीका:

  1. आंवलों को कुकर में आधा कप पानी डालकर सिर्फ 1 सीटी तक पकाएं.
  2. हल्का ठंडा होने पर हाथों से कलियां अलग कर लें और गुठलियां हटा दें.
  3. मिक्सी में बिना पानी डाले आंवलों को हल्का दरदरा पीस लें.
  4. पिसे आंवले को कड़ाही में डालकर उसमें गुड़ और चीनी मिलाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वे प्राकृतिक रस में घुल जाएं.
  5. अब इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं.
  6. इसके बाद सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  7. अलग से खड़े मसालों को भूनकर कूट लें और मिश्रण में मिला दें.
  8. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और प्लेट पर बहना बंद हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  9. बिना ढके पूरी तरह ठंडा होने दें.
  10. इसके बाद इसे साफ कांच के जार में भरकर 6 महीने तक इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन भी मिलेगा भरपूर स्वाद, बस ऐसे बनाएं मटर पनीर, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla, Amla Chutney, Amla Chutney Recipe, Amla Chutney For Cholesterol, Amla Chutney For Digestion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com