विज्ञापन

दिन में सिर्फ 1 बार लो, सुबह बैठते ही सारी गंदगी हो जाएगी बाहर, कब्ज की परेशानी से मिल सकती है राहत

क्या आपको पेट में कब्ज की शिकायत रहती है और पेट साफ नहीं रहता है? अगर हां, तो चटनी खाकर आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. यहां जानते हैं पेट साफ करने के लिए सुबह क्या खाएं?

दिन में सिर्फ 1 बार लो, सुबह बैठते ही सारी गंदगी हो जाएगी बाहर, कब्ज की परेशानी से मिल सकती है राहत
digestive chutney : पेट साफ करने के लिए खाएं ये चटनी

क्या खाना खाने ते बाद आपका पेट फूल जाता है? क्या पेट में गैस बनने लगती है? खट्टी डकारें आती हैं या सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता? अगर हां, तो एक आसान घरेलू चटनी आप अपने पेट की गड़बड़ी को दूर कर सकते हैं. इस चटनी में इस्तेमाल होने वाली 6 साधारण चीजें पाचन को सपोर्ट करने और पेट के भारीपन को कम महसूस कराने में मदद कर सकती हैं. इस चटनी को बनाना बहुत ही आसान है. इस चटनी की रेसिपी को यूट्यूब पर Maa, yeh kaise karun? नाम के चैनल पर एक फूड क्रिएटर ने शेयर की है. यहां जानते हैं पेट साफ करने के लिए कौन सी चटनी बनाएं?

किन चीजों से बनती है यह चटनी?

इस चटनी को बनाने के लिए मुनक्का, अदरक, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. मुनक्का में मौजूद फाइबर पेट साफ रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. अदरक लंबे समय से पाचन बेहतर रखने के लिए इस्तेमाल की जाती रही है. वहीं सौंफ गैस और ब्लोटिंग कम महसूस कराने में मदद कर सकती है.

अजवाइन पेट में फंसी गैस, गुड़गुड़ाहट और हल्की ऐंठन जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक मानी जाती है. काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन डाइजेशन को सपोर्ट करता है, जबकि सेंधा नमक चटनी का स्वाद संतुलित करता है.

कितनी मात्रा में लें सामग्री?

मुनक्का: करीब 30 ग्राम या 30 दाने
सौंफ: 6 ग्राम या 2 चम्मच
अदरक: 10 ग्राम या 1-1 इंच के 3 टुकड़े
अजवाइन: 3 ग्राम या लगभग 1 टेबलस्पून
काली मिर्च: 3 ग्राम या आधा चम्मच
सेंधा नमक: आधा टीस्पून

ऐसे तैयार करें चटनी

सबसे पहले मुनक्कों को अच्छी तरह धो लें और उनके बीज निकाल दें. अदरक को बारीक काट लें. अब सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च, सेंधा नमक और अदरक को पीस लें. इसके बाद मुनक्का मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए महीन पेस्ट तैयार कर लें.

सेवन का सही तरीका

एक गिलास गर्म पानी लें. गैस बंद करने के बाद उसमें इस तैयार पेस्ट का 1 चम्मच डालें. अब इसे छान लें और जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए तो धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पिएं.

शुरुआत में इसे दिन में एक बार लिया जा सकता है. जरूरत महसूस होने पर दिन में दो बार भी सेवन किया जा सकता है. बचा हुआ पेस्ट ढक्कन लगाकर फ्रिज में रखें और एक सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

सिर्फ नुस्खा नहीं, ये आदतें भी हैं जरूरी

अच्छे पाचन के लिए खाना आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाएं. रोज पर्याप्त पानी पिएं. डाइट में फल, सब्जियां और फाइबर वाली चीजें शामिल करें. साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय कुछ देर टहलने की आदत डालें. इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें - चाय की जगह पिएं पुदीना हर्बल टी, पाचन होगा बेहतर और पेट रहेगा दुरुस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digestive, Digestive Chutney, Digestive Chutneys, Munakka, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com