विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी, सरकार जारी की तारीख

PM Kisan 24th Instalment Date Latest Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी. सरकार की ओर से कंफर्म तारीख जारी की गई है.

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को होगी जारी, सरकार जारी की तारीख
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होगी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी
  • सरकार ने किसान सम्मान निधि की तारीख की घोषणा कर दी है.
  • दिवाली से पहले ही किसानों को 2000 रुपये की सौगात मिलेगी.

PM Kisan 24th Instalment Date Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. किसानों को 2000 रुपये की 24वीं किस्त दुर्गा पूजा में जारी होने की उम्मीद थी. लेकिन सरकार ने किस्त जारी करने की घोषणा नहीं की. अब सरकार दिवाली से पहले सरकार किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को जारी कर रही है. सरकार ने कहा है कि 30 अक्टूबर को किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी.

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. किसानों को दुर्गा पूजा के बाद दिवाली से पहले किस्त के मिलने की उम्मीद थी. अब सरकार ने किसानों की उम्मीद को पूरा करने का फैसला किया है. 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी.

किसानों को दिवाली से पहले 2000 रुपये की किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. इसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है. जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी. अब 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

सीधे खाते में आएंगे 2000 रुपये

सरकार किसानों को 2000 रुपये की किस्त DBT के जरिए सीधे अकाउंट में भेजती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसके अलावा, योजना के लाभ लेने के लिए बैंक खाता और आधार लिंक होने के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का एक्टिव होना भी जरूरी है.

इसके अलावा भू सत्यापन यानी खतौनी का भू सत्यापन पोर्टल पर अपलोड करने भी जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर योजना की राशि अटक सकती है.

यह भी पढ़ें | भारत का सबसे अमीर गांव, बैंकों को करोड़ों का लोन देने की हैसियत रखते हैं यहां के किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Kisan Yojana, PM Kisan, PM Kisan 24th Installment, PM Kisan 24th Installment Release Date, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com