Desi Drinks For Instant Energy: गर्मी इतनी भयंकर बढ़ गई है कि शरीर तुरंत डिहाइड्रेट हो जाता है. ऐसे में थकान होना तो लाजमी है, न सिर्फ शारीरिक थकान (Physical Fatigue) बल्कि मानसिक थकान (Mental Fatigue) भी बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी और उमस होने पर पसीना निकलता है और शरीर से पानी का लेवल बहुत जल्दी गिरता है. पानी के साथ-साथ शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल की भी कमी होने लगती है और हमारे शरीर की ऊर्जा या एनर्जी लेवल (Energy Level) तुरंत डाउन हो जाता है. ब्रेन को भी पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती इस वजह से मानसिक थकावट का भी अनुभव होता है, लेकिन थकान से छुटकारा पाने के लिए क्या करें (What To Do To Get Rid Of Fatigue). तुरंत एनर्जेक होने के लिए समस्या का मूल कारण पानी और मिनरल की कमी को पूरा करना है.
वह होगी घर की बनी देसी ड्रिंक से. जी हां कुछ समर ड्रिंक्स (Summer Drinks) हैं जो न सिर्फ घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं बल्कि शरीर में तुरंत एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करती हैं. यहां जानें गर्मियों के लिए थकान मिटाने वाली कुछ शानदार ड्रिंक्स के बारे में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
थकान मिटाकर तुरंत एनर्जी देती हैं ये ड्रिंक्स | These Desi Drinks Give Instant Energy By Eliminating Fatigue
1) गुलाब से बनी ड्रिंक
क्या आपने कभी सोचा है कि गुलाब जैसा सुगंधित फूल आपकी गर्मियों की थकान को चुटकियों में मिटा सकता है. अगर नहीं जानते तो बता दें गुलाब से शरबक बनाकर इसमें ठंडा पानी और दूध मिलाएं. आप चाहें तो मार्केट से रोज शरबत खरीदकर ला सकते है. ये न सिर्फ आपको शारीरिक थकाव से छुटकारा पाने में मदद करेगा बल्कि मानसिक शांति भी देगा.
2) पॉपुलर ड्रिंक्स
गर्मियों में जलजीरा, आम पना, लस्सी, जैसी ड्रिंक्स तुरंत एनर्जी देने में मददगार हैं. ये शारीरिक थकान मिटाने के साथ मानसिक थकान को मिटाने में भी प्रभावी मानी जाती हैं, तो जब भी आप लो फील करें ये ड्रिंक्स सबसे बेस्ट हैं.

3) केसर का दूध
दिनभर काम करके आप थके हुए होते हैं ऐसे में अगर आप तुरंत एनर्जी चाहते हैं तो केसर का दूध आपके लिए अद्भुत काम कर सकता है. ये थकान मिटाने के साथ स्वाद से भी भरपूर है.
Benefits of Onion: गर्मी और लू से बचाने के अलावा कच्चा प्याज खाने से मिलते हैं ये छप्परफाड़ फायदे
4) गुड़ के साथ ठंडा दूध
ये उपाय न सिर्फ गले को तर कर सुकून देता है बल्कि तुरंत एनर्जी देने के लिए भी जाना जाता है. आप ठंडे दूध का सेवन गुड़ के साथ कर सकते हैं. ये तरीका गर्मी को मात देने और मानसिक थकान को दूर करने में प्रभावी है.
5) नींबू पानी
हम सबका पसंदीदा ठंडक देने वाली ड्रिंक नींबू पानी इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए पॉपुलर है. ये शरीर में खोए हुए मिनरल्स को पिरसे भरने में मददगार है. इसमें थोड़ा चीनी और काला नमक मिलाकर सेवन करें.
6) छाछ और गुड़
क्या आपने पहले कभी इस देसी ड्रिंक के बारे में सुना है? अगर नहीं तो जान ले कि छाछ और गुड़ को एक साथ सेवन करने से आपको शारीरिक और मानसिक थकावट दोनों से तुरंत राहत मिल सकती है. ये ड्रिंक आपकी थकान तो तुरंत खत्म कर एनर्जी देती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं