विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2025

मानसिक थकान और उदासी को दूर करने के लिए ये प्राणायाम हैं बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे

Pranayama For Mental Health: प्राणायाम, शरीर और मन दोनों के लिए एक हॉलिस्टिक मेडिकल सिस्टम की तरह काम करता है. यह ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हार्मोन लेवल को भी संतुलित करता है, जिससे तनाव और उदासी में राहत मिलती है.

मानसिक थकान और उदासी को दूर करने के लिए ये प्राणायाम हैं बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे
Pranayama For Mental Health: प्राणायाम, शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद है.

Pranayama for Mental Health: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बात को लेकर उदास, निराश, थका या आत्मग्लानि महसूस करने लगता है. अगर यह लगातार दो हफ्तों से ज्यादा समय तक चले तो किसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है. यह स्थिति डिप्रेशन, एंग्जायटी या इमोशनल बर्नआउट की ओर इशारा कर सकती है, जिसका समय रहते इलाज जरूरी है. ऐसे में जहां एक ओर मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है, वहीं दूसरी ओर योग और प्राणायाम से भी मानसिक स्थिरता पाई जा सकती है. 

आयुष मंत्रालय के मुताबिक योग, खासतौर से प्राणायाम, शरीर और मन दोनों के लिए एक हॉलिस्टिक मेडिकल सिस्टम की तरह काम करता है. यह ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हार्मोन लेवल को भी संतुलित करता है, जिससे तनाव और उदासी में राहत मिलती है.

मानसिक थकान दूर करने के लिए प्राणायाम (Pranayama to Relieve Mental Fatigue)

भस्त्रिका प्राणायाम: यह प्राणायाम मेंटल हेल्थ को बढ़ाने में बेहद प्रभावी है. इस आसन को करते समय तेज और गहरी सांसें लेनी होती हैं, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और तनाव और चिंता कम होते हैं. रोजाना सुबह 3 से 5 मिनट इसका अभ्यास करने से मेंटल क्लियरिटी मिलती है.

यह भी पढ़ें: विटामिन डी कमी करती है पेट और किडनी के डिस्टर्ब, ये चीजें खाने से शरीर में जल्दी बढ़ जाएगा Vitamin D

अनुलोम-विलोम प्राणायाम: यह सांस की एक शांत प्रक्रिया है जो मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता लाने में मदद करती है. यह न केवल चिंता को घटाता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और स्लीप क्वालिटी सुधारता है.

बालासन: इस आसन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है, जो शरीर को डीप रिलैक्सेशन देता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है. यह आसन तनाव, डर और असुरक्षा की भावना को कम करता है.

शवासन: इस आसन के अभ्यास से तनाव और बेचैनी से राहत मिलती है और मानसिक थकान दूर होती है. यह आसन आपको आंतरिक शांति देता है. इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है. शवासन ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है.

How to Control Constipation: गैस, अपच, अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranayama For Mental Health, Pranayama For Emotional Balance, Pranayama For Stress Relief, Pranayama For Sadness, Pranayama For Fatigue, Breathing Exercises For Mental Clarity, Yoga For Mental Wellness, Pranayama For Depression, Pranayama For Anxiety, Pranayama Benefits, Best Pranayama To Reduce Mental Fatigue, How Pranayama Helps With Sadness And Stress, Top 4 Pranayama For Emotional Healing, Breathing Techniques To Calm The Mind, Daily Pranayama Routine For Mental Health, How To Do Pranayama For Emotional Balance, Pranayama For Brain Relaxation, Simple Pranayama For Beginners With Stress, Pranayama For Mood Upliftment, Yoga Breathing For Mental Detox, Manasik Thakan Ke Liye Pranayama, Udaasi Door Karne Ke Liye Pranayama, Pranayama Se Stress Ka Ilaj, Depression Ke Liye Pranayama Kaise Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com