- अमरूद में औषधीय गुण पाए जाते हैं.
- अमरूद को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
- अमरूद विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
Guava Benefits In Summer: अमरूद एक खट्टा मीठा फल है जिसे पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. अमरूद को अंग्रेजी में (Guava) कहा जाता है. रोजाना डाइट में अमरूद को शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि अमरूद में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में अमरूद को डाइट में शामिल कर डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है. क्योंकि अमरूद में लगभद 80 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है. इतना ही नहीं अमरूद में पाए जाने वाले गुण पेट संबंधी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अमरूद के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है.
यहां जानें अमरूद को डाइट में शामिल करने के तरीके- Here's 4 Way To Eat Guava In Summer:
अमरूद का सलाद)
सलाद को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आप सलाद खाना पसंद करते हैं तो अपने सलाद में अमरूद को शामिल कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी को मजबूत, पाचन को बेहतर और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
High-Protein Diet: सेहत और स्वाद को रखना है बैलेंस तो ट्राई करें अंडा आलू सलाद रेसिपी

अमरूद का मिल्कशेक)
आपने कई तरह के मिल्क शेक ट्राई किए होंगे लेकिन, क्या कभी भी अमरूद मिल्क शेक ट्राई किया है. अमरूद मिल्क शेक एक बेहतरीन ड्रिंक है. इसे बनाने के लिए कटे हुए अमरूद को एक ब्लैंडर में डालकर, दूध और चीनी के साथ ब्लैंड करें. फिर इसे बर्फ के साथ सर्व कर सकते हैं.
अमरूद की चटनी)
चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. लेकिन अमरूद की चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि, इम्यूनिटी, पाचन को भी बेहतर रखने में मदद कर सकती है. इसे बनाने के लिए नींबू का रस, हरी मिर्च, अदरक, नमक और धनिए की पत्ती का इस्तेमाल कर बहुत ही कम समय में बना सकते हैं.
Onion Chutney: रेगुलर चटनी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें प्याज की चटपटी चटनी
अमरूद का मुरब्बा)
आपने आंवले का मुरब्बा खाया होगा लेकिन, क्या अमरूद का मुरब्बा खाया है. जी हां अमरूद के मुरब्बे को शुगर, इलायची पाउडर से तैयार किया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने मददगार माना जाता है.
Polycystic Ovary Syndrome (PCOS): डाइट कंट्रोल करेगी पीसीओएस! जानें Expert से...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं