विज्ञापन

Prayagraj Famous Fruit: स्वाद सेहत का राजा है ये वाला अमरूद, एक बार खा लिए, तो बार-बार मांगोगे

प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो न केवल स्वाद में लजीज हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं, ऐसे ही एक फल का नाम सेबिया अमरूद है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

Prayagraj Famous Fruit: स्वाद सेहत का राजा है ये वाला अमरूद, एक बार खा लिए, तो बार-बार मांगोगे
सेबिया अमरूद : इम्युनिटी बढ़ाकर पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक

प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो न केवल स्वाद में लजीज हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं, ऐसे ही एक फल का नाम सेबिया अमरूद है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

सेबिया अमरूद क्या होता है?

उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग प्रयागराज के प्रसिद्ध सेबिया अमरूद (सुर्खा अमरूद) को सेहत और स्वाद दोनों का बादशाह बताता है. यह अमरूद शहर की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु में उगाया जाता है, जिसकी वजह से इसमें प्राकृतिक मिठास, हल्की खुशबू और अनोखा स्वाद होता है.

सेबिया अमरूद की खासियत क्या है?

साल 2007 में जीआई टैग प्राप्त यह फल सर्दियों के मौसम में खासा लोकप्रिय होता है और 100-150 रुपए प्रति किलो तक बिकता है. देश-विदेश में इसकी मांग बनी रहती है, सेबिया अमरूद की खासियत इसकी बाहरी हल्की पीली-हरी छाल और अंदर गहरा लाल या गुलाबी गूदा है. गूदा सेब जैसा दिखता और महकता है, इसलिए इसे 'सेबिया' या 'सुर्खा' नाम मिला.

सेबिया अमरूद खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

मीठा और रसीला होने के कारण यह अन्य अमरूदों से अलग पहचान रखता है. प्रयागराज की मिट्टी इसमें विशेष पोषक तत्व प्रदान करती है, जो इसे मौसमी खजाना बनाती है, यह अमरूद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है, जो संतरे से कई गुना ज्यादा है, इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेबिया अमरूद के पेट के लिए फायदे 

सेबिया अमरूद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को स्वस्थ बनाता है, इसके अलावा, सेबिया अमरूद दिल के लिए लाभकारी है. इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं, कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और हृदय रोगों का खतरा घटाते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है. यह कम कैलोरी और हाई फाइबर होने से वजन घटाने में सहायक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं, उम्र बढ़ने के प्रभाव कम करते हैं और सूजन घटाते हैं.

इसे भी पढ़ें: सिर से पैर तक हर दबी नसों को खोल देगा ये चाय मसाला, रोजाना लेना होगा एक चम्मच, सुन्नपन और झनझनाहट भी होगी दूर

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sebia Guava Immunity Booster, Sebia Amrud Khane Ke Fayde, Benefits Of Guava In Ayurveda, Sebia Amrud Kyu Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com