विज्ञापन

आज शुक्रवार के दिन पूजा में जरूर करें ये आरती, प्रसन्न होंगी लक्ष्मी मां

अगर आप भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने वाले हैं, तो पूजा के बाद यहां से पढ़कर आरती कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब अंत में आरती की जाए. ऐसे में यहां पढ़ें मां लक्ष्मी की आरती-

आज शुक्रवार के दिन पूजा में जरूर करें ये आरती, प्रसन्न होंगी लक्ष्मी मां
मां लक्ष्मी की आरती
(Photo Credit: NDTV)

सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है. इसी कड़ी में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है. मां लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन माता की पूजा करने से घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. इसी विश्वास के चलते कई लोग शुक्रवार को व्रत रखते हैं और मां लक्ष्मी की विधि से पूजा करते हैं.

पूजा में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार फूल, दीपक, धूप, अक्षत, फल और मिठाई चढ़ाते हैं. इसके बाद अंत में आरती की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरती के बिना पूजा अधूरी रहती है. ऐसे में अगर आप भी शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो पूजा के बाद माता की आरती जरूर करें. आरती के साथ मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं शुक्रवार की पूजा में मां लक्ष्मी की कौन सी आरती और मंत्र पढ़ने चाहिए.

यह भी देखें- 

मां लक्ष्मी की आरती 

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

मां लक्ष्मी के मंत्र
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
  • ॐ लक्ष्मी नम: 
  • या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
  • लक्ष्मी नारायण नम: 
  • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी के दिन क्या खरीदना चाहिए? 5 ऐसी चीजें जो Ganesh Chaturthi पर घर लाना शुभ माना जाता 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maa Laxmi Ki Aarti, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com