विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के दिन क्या खरीदना चाहिए? 5 ऐसी चीजें जो Ganesh Chaturthi पर घर लाना शुभ माना जाता है

इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है. ऐसे में मान्यता है कि बप्पा के स्वागत के लिए कुछ खास चीजें घर लाना शुभ माना जाता है.

गणेश चतुर्थी के दिन क्या खरीदना चाहिए? 5 ऐसी चीजें जो Ganesh Chaturthi पर घर लाना शुभ माना जाता है
गणेश चतुर्थी पर क्या खरीदना चाहिए?
dreamstime

गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित सबसे खास पर्वों में से एक है. इस दिन भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं. भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है. ऐसे में मान्यता है कि बप्पा के स्वागत के लिए कुछ खास चीजें घर लाना शुभ माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं गणेश चतुर्थी के दिन कौन सी चीजें खरीदा शुभ माना जाता है.

गणेश जी की मूर्ति

गणेश चतुर्थी पर सबसे पहली और खास खरीदारी बप्पा की मूर्ति की होती है. घर में गणेश जी की स्थापना के लिए लोग अपनी पसंद और परंपरा के अनुसार मूर्ति खरीदते हैं. ऐसे में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी या प्राकृतिक सामग्री से बनी मूर्ति लेना अच्छा ऑप्शन होता है. ऐसे में घर के लिए ऐसी मूर्ति लाएं, जिसमें बप्पा की सूंड बाईं ओर मुड़ी हो और उनके हाथ में मोदक और साथ में मूषक यानी चूहा हो.

कलश और नारियल

गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें लेनी चाहिए. गणेश जी की पूजा में कलश और नारियल का भी इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के लिए पानी से भरा कलश, नारियल और आम के पत्तों का इस्तेमाल होता है. कई परिवार गणेश चतुर्थी से पहले नया कलश खरीदते हैं. इसे पूजा स्थल पर रखा जाता है और धार्मिक विधि के अनुसार पूजा में शामिल किया जाता है. नारियल को भी पूजा में शुभ माना जाता है.

दूर्वा घास और लाल फूल

भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा का खास महत्व माना जाता है. पूजा की सामग्री में दूर्वा और फूल दोनों प्रमुख रूप से शामिल होते हैं. कई परंपराओं में गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाई जाती है. इसके अलावा लाल फूल भी गणेश पूजा में चढ़ाए जाते हैं. इसलिए गणेश चतुर्थी पर ताजे फूल और दूर्वा घर में लानी चाहिए.

मोदक और मिठाई

गणेश चतुर्थी की बात हो और मोदक का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. पूजा में मोदक को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है. गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाना सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. यह उनकी सबसे पसंदीदा मिठाई है. इसके अलावा लड्डू, फल और दूसरी मिठाइयां भी प्रसाद के तौर पर रखी जाती हैं.

पूजा की चौकी और लाल या पीला कपड़ा

गणेश जी की स्थापना के लिए चौकी और लाल या पीले कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के लिए दीपक, अगरबत्ती, धूप, कपूर, कुमकुम, हल्दी और अक्षत जैसी चीजें भी रखी जाती हैं. चौकी को ढकने के लिए नया लाल या पीले रंग का कपड़ा लाएं और इस पर ही भगवान गणेश को विराजित करें.

यह भी पढ़ें:- गणेश जी को 21 दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती हैं? जानें सही तरीका और महत्व

यह भी पढ़ें:-  गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें बप्पा की स्थापना और पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi 2026, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com