- दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं.र चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल आएंगे
- विदेशी मेहमानों को दिल्ली के पांच सितारा होटलों में ठहराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं
BRICS Summit 2026 की मेजबानी भारत कर रहा है. यह सम्मेलन नई दिल्ली में 11 और 12 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. दिल्ली में आज से वैश्विक नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. 26 देशों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. भारत को इन खास मेहमानों का इंतजार बेसब्री से है. एक ही मंच पर रूस से लेकर चीन तक के राष्ट्राध्यक्ष नजर आएंगे. ब्लादिमीर पुतिन दिल्ली लैंड कर चुके हैं. शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचने वाले हैं. ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए किन-किन देशों के मेहमान दिल्ली आ रहे हैं और वे कब तक दिल्ली पहुंचेंगे, देखें पूरी लिस्ट.
- ब्राजील के विदेश मंत्री: माउरो विएरा ब्रिक्स में शामिल होने के लिए भारत आ चुके हैं. उनकी फ्लाइट 10 सितंबर रात 21:50 पर दिल्ली में लैंड हुई.
- रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन BRICS में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह 10 सितंबर को रात 1:15 बजे तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे.पुतिन शुक्रवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
- एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक के अध्यक्ष: जू जियायीभी BRICS में शामिल होने के लिए 11 सितंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं. उनकी फ्लाइट सुबह करीब 8 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली में लैंड करेगी.
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा भी आज दिल्ली में होंगे. वह 11 सितंबर को सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- UN के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 11 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- ईरान के राष्ट्रपति: मसूद पेजेश्कियान 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे.
- नाइजीरिया के उप राष्ट्रपति: कासिम शेट्टिमा भी बिक्स के लिए दिल्ली आ रहे हैं. उनकी फ्लाइट 11 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में लैंड करेगी.
- मिस्त्र के राष्ट्रपति: अब्देल फतेह अल सीसी शुक्रवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस: शेख खालिद मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान 11 सितंबर को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में लैंड करेंगे.
- मलेशिया के प्रधानमंत्री: अनवर इब्राहिम भी ब्रिक्स में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं. उनकी फ्लाइट शुक्रवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी.
- इथियोपिया के पीएम: अबई अहमद अली 11 सितंबर को शाम 7 बजकर 30 पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबोतो शुक्रवार रात करीब 9 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.
- फिलिपींस के राष्ट्रपति : फ्रदिनांद आर. मार्कोस जू. 11 सितंबर को रात 10 बजे दिल्ली में लैंड करेंगे.
- क्यूबा के विदेश मंत्री:ब्रूनो रोड्रिग्ज पैरील्ला आज रात 10 बजे ब्रिक्स में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.
- विश्व व्यापार संगठन के डायरेक्टर जनरल: नागोजी ओकोंजो इलवेला शुक्रवार देर रात दिल्ली में लैंड करेंगे.
- बेलारूस के विदेश मंत्री:मैक्सिम रेजिनकोव 12 सितंबर को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली में लैंड करेंगे.
- वियतनाम के प्रधानमंत्री:ली मिन्ह हंग भी 12 सितंबर को सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को दिल्ली आएंगे. उनकी फ्लाइट की दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली आएगी.
- बहरीन के विदेश मंत्री: अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी 12 सितंबर को दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे.
- कजाखस्तान के राष्ट्रपति: कासिम जोमार्त तोकोयव 12 सितंबर को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
- सऊदी अरब के विदेश मंत्री: फैसल बिन फरहान अल सऊद सऊदी 12 सितंबर को रात 9 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगे.
युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो 11 सितंबर को 9 बजकर 15 बजे दिल्ली पहुंचेंगी.
NDB की प्रेसिडेंट: डिल्मा रूसेफ 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेंगी.
बुरुंडी के राष्ट्रपति 11 सितंबर को रात 8 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे.
दिल्ली में कहां रुके हैं विदेशी मेहमान?
अन्य मेहमान भी ब्रिक्स में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं. जिन होटलों में उनको रुकाया जा रहा है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के अलग-अलग फाइवस्टार होटलों में विदेशी मेहमानों को रुकाया जा रहा है. होटल ताज में चीन के राष्ट्रपति शी जीनपिंग रुकेंगे, जबकि ITC मौर्या में रुस के राष्ट्रपति पुतिन रुके हैं.
ये Video भी देखें:|BRICS से बड़े फायदे, कैसे चीन से खुला रहता है बातचीत का रास्ता| TOP NEWS
ये भी पढे़ं- दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं