विज्ञापन

विमेंस एशिया कप: वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूकी स्मृति मंधाना, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की टॉप 5 बल्लेबाज

स्मृति मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गई लेकिन उनके पास एक और बड़ा मौका फाइनल मुकाबले में होगा

विमेंस एशिया कप: वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूकी स्मृति मंधाना, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की टॉप 5 बल्लेबाज
स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गई

भारत ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 13 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम से होगा. गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए. टीम ने महज 9 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (2) का विकेट गंवा दिया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका था. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अगर मंधाना 69 रन बना लेती, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेती. स्मृति मंधाना फिलहाल 175 टी20 मुकाबलों में 30.65 की औसत के साथ 4,692 रन बना चुकी हैं, जिसमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान मंधाना के बल्ले से 634 चौके और 95 छक्के निकले हैं.

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम पर है, जिन्होंने 186 मुकाबलों में 28.83 की औसत के साथ 4,758 रन जुटाए हैं. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 206 मुकाबलों में 4,273 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू 168 मुकाबलों में 4,095 रन बनाकर चौथे पायदान पर हैं और न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 3,817 रन के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

रैंकखिलाड़ीदेशरन
1सूजी बेट्सन्यूजीलैंड4,758
2स्मृति मंधानाभारत4,692
3हरमनप्रीत कौरभारत4,249
4चामरी अथापथुश्रीलंका4,095
5सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड3,817

स्मृति मंधाना विमेंस एशिया कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में अब शेफाली वर्मा के बाद दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 4 मुकाबलों में 50.67 की औसत के साथ 154 रन जुटाए हैं. मंधाना इस सीजन में शतक लगाने वाली इकलौती बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने हांगकांग, चीन के खिलाफ 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन की पारी खेली थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Smriti Mandhana, Women's Twenty20 Asia Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com