विज्ञापन

चेहरे पर काले दाग, धब्बे और पिंपल कैसे हटाएं? टमाटर का ये देसी उपाय कर सकता है कमाल

चेहरे के पिंपल, काले दाग और धब्बे परेशान कर रहे हैं, तो टमाटर का घरेलू उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां जानिए टमाटर त्वचा पर कितना असरदार है और दाग-पिंपल कम करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

चेहरे पर काले दाग, धब्बे और पिंपल कैसे हटाएं? टमाटर का ये देसी उपाय कर सकता है कमाल
ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते चेहरे पर पिंपल, काले दाग और छोटे-छोटे धब्बे होना आम बात है. चेहरे पर पिंपल हो जाए तो बार-बार हाथ उसी पर जाता है और कैसे न कैसे करने दो-चार दिन में पिंपल ठीक भी हो जाता है तो उसके निशान कई दिनों तक चेहरे पर बने रहते हैं, जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. ऐसे में अक्सर लोग चेहरे के काले दाग, धब्बे और पिंपल को हटाने के लिए घरेलू उपाय खोजते रहते हैं. टमाटर भी ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है, जो त्वचा को फायदा पहुंचा सकता है. चलिए आपको बताते हैं चेहरे पर चेहरे पर काले दाग, धब्बे और पिंपल कैसे हटाएं और टमाटर का देसी उपाय कैसे मदद कर सकता है.

टमाटर लगाने से क्या फायदा हो सकता है?

टमाटर में विटामिन C, विटामिन A और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इसे स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन को हेल्दी बनाने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि ग्लोइंग स्किन के लिए टमाटर से जुड़े कई घरेलू नुस्खे आज कल लोगों के बीच बहुत ही मशहूर हो रहे हैं. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, मुंहासों और उनसे होने वाले काले निशानों के इलाज में कुछ खास एक्टिव इंग्रीडिएंट ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं. इनमें सैलिसिलिक एसिड, रेटिनॉइड और एजेलिक एसिड शामिल हैं. इसलिए टमाटर को इलाज समझने के बजाय सिर्फ एक घरेलू उपाय के तौर पर ही देखें. अगर इसे लगाने के बाद जलन, खुजली या लालिमा हो तो तुरंत चेहरा धो लें और फिर इस्तेमाल करने से बचें.

फ्रेशनेस लाने में मददगार

अगर, आपका चेहरा थका हुआ और बेजान नजर आ रहा है, तो टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. टमाटर का थोड़ा सा रस निकालकर चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन कुछ समय के लिए साफ और फ्रेश महसूस हो सकती है.

पिंपल्स में कैसे करें इस्तेमाल

अगर, आपको पिंपल्स हैं, तो भी टमाटर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. टमाटर में मौजूद कुछ एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इसी वजह से पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल लोग करते आ रहे हैं.

पिंपल में देखभाल जरूरी

चेहरे पर पिंपल होने पर उसे बार-बार छूना या दबाना भी नहीं चाहिए. पिंपल को दबाने से सूजन बढ़ सकती है और बाद में दाग या निशान पड़ने का खतरा बढ़ सकता है. चेहरे को दिन में दो बार हल्के क्लींजर से साफ करना भी काफी जरूरी है. बहुत ज्यादा स्क्रब करना या बार-बार चेहरा धोना समस्या को बढ़ा सकता है.

काले दाग कम करने में सबसे जरूरी है सनस्क्रीन

पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर बचे काले निशान को पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है. ये निशान धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं, लेकिन इसमें कई महीने लग सकते हैं. इन दागों को गहरा होने से रोकने के लिए धूप से बचाव बहुत जरूरी है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, अगर चेहरे पर बड़े और दर्दनाक पिंपल हैं, बार-बार नए मुंहासे निकल रहे हैं या पिंपल ठीक होने के बाद गहरे निशान या स्कार बन रहे हैं, तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. ऐसे मामलों में स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:- पुरानी जींस फेंकें नहीं, घर पर ही बनाएं बैग, प्लांटर और होम डेकोर की ये 5 शानदार चीजें

यह भी पढ़ें:- बालकनी और छत पर उग गया पीपल का पौधा, बिना काटे जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomato For Glowing Skin, Skin Care, Tomato
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com