विज्ञापन

Petrol Diesel Prices Hike: कच्‍चे तेल में तेजी ही नहीं, ये 5 और संकेत जो कर रहे इशारा, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम 

Petrol Diesel LPG Price: कच्‍चे तेल में तेजी के बीच पेंट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की एक पोस्‍ट पर चर्चा हो रही है, जिसमें उन्‍होंने एक बार फिर सप्‍लाई संकटकी ओर इशारा किया है. कुछ और संकेत, जाे तेल-गैस की कीमत बढ़ाए जाने की आशंका काे मजबूत कर रहे हैं.

Petrol Diesel Prices Hike: कच्‍चे तेल में तेजी ही नहीं, ये 5 और संकेत जो कर रहे इशारा, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम 
कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ीं, उत्‍पादन घटा, संकट बढ़ा
(NDTV File Photo)

Oil and Gas Prices Hikes Possibility: 'पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, दुनिया अभी भी पेट्रोलियम और नैचुरल गैस सप्‍लाई की बड़ी चुनौतियों से जूझ रही है. ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन्‍स पर दबाव है और इंटरनेशनल ट्रेड भी कई अड़चनों का सामना कर रहा है.' ये केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री की गुरुवार की उस एक्‍स पोस्‍ट का हिस्‍सा है, जिसमें उन्‍होंने भारत की ग्रोथ की सराहना की है. इस सराहना के बीच तेल-गैस सप्‍लाई की चिंता भी शामिल है. उनके इस पोस्‍ट की टाइमिंग भी अहम है, क्‍योंकि अंतरराष्‍ट्रीय तेल बाजार में कच्‍चा तेल तेजी से महंगा होता जा रहा है. 

ब्रेंट क्रूड 10 डॉलर के पार पहुंच गया है. वहीं भारतीय बास्‍केट के लिए कच्‍चा तेल 116 डॉलर/बैरल के करीब पहुंच गया है. गुरुवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की एजेंसी PPAC यानी पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में का कि 9 सिंतबर को कच्चे तेल (इंडियन बास्केट) की कीमत बढ़कर 115.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है. 

इससे पहले 8 सितंबर को कच्‍चे तेल (इंडियन बास्केट) की कीमत 108.91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. यानी पिछले महज 24 घंटे में भारत के लिए कच्चे तेल की  (इंडियन बास्केट) की कीमत करीब 7 डॉलर प्रति बैरल बढ़ी है. इसी साल मई में जब भारतीय बास्‍केट के लिए कच्‍चे तेल की लागत 106 डॉलर के पार पहुंचे थे, तब सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 4 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. 

कच्‍चे तेल की तेजी और पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर बात हो गई, अब कुछ और तथ्‍यों पर बात कर लेते हैं, जो पेट्रोल-डीजल के दाम में संभावित बढ़ोतरी के संकेत देते हैं. 

कच्‍चे तेल का उत्‍पादन साल के सबसे निचले स्‍तर पर 

तेल बाजार पर दबाव का एक और बड़ा कारण सऊदी अरब के उत्पादन में तेज गिरावट है. गुरुवार को प्रकाशित ओपेक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में सऊदी अरब का उत्पादन घटकर 62 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया, जो वर्ष 2026 का सबसे निचला मासिक स्तर है. ये जुलाई की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत कम है. 

होर्मूज के वैकल्पिक मार्ग पर भी संकट 

अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मूज के जरिये कार्गो जहाजों की आवाजाही आधी से भी ज्यादा घट गई है. उत्पादन में ये कमी ऐसे समय आई है जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पश्चिमी तट से होने वाली तेल आपूर्ति को निशाना बनाने की धमकी दी है. हूती समूह की बढ़ती सक्रियता ने सऊदी अरब के लिए होर्मुज स्‍ट्रेट के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले निर्यात मार्गों पर भी दबाव बढ़ा दिया है.

पेट्रोल, डीजल और LPG पर अंडर रिकवरी 

क्रूड के भाव बढ़ने के बावजूद अब तक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन तेल और गैस पर उनकी अंडर रिकवी बढ़ती जा रही है. ICRA के आकलन के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं LPG पर अंडर रिकवरी बढ़ कर 200 रुपये पहुंच गई है. 

संघर्ष के बीच ईरान और अमेरिका का बयान 

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच न ईरान झुकने को तैयार है और न ही अमेरिका. एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी के सामने झुकने वाला नहीं है और यदि अमेरिका ईरानी क्षेत्र पर हमले जारी रखता है तो जवाबी कार्रवाई और तेज की जाएगी. 

वहीं, अम‍ेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ये संघर्ष नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद तक जारी रह सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि पेट्रोल की कीमतों में राहत निकट भविष्य में मिलना मुश्किल हो सकता है. इन बयानों ने बाजार में ये धारणा मजबूत की है कि अब सातवें महीने में पहुंच चुका यह संघर्ष ऊर्जा बाजारों पर लंबे समय तक दबाव बनाए रख सकता है. 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • नई दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम: ₹102.12 प्रति लीटर
  • नोएडा में आज पेट्रोल के दाम: ₹102.12 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल के दाम: ₹102.97 प्रति लीटर
  • लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम: ₹102.26 प्रति लीटर
  • जयपुर में आज पेट्रोल के दाम: ₹113.50 प्रति लीटर
  • अहमदाबाद में आज पेट्रोल के दाम: ₹102.15 प्रति लीटर
  • मुंबई में आज पेट्रोल के दाम: ₹111.21 प्रति लीटर
  • पुणे में आज पेट्रोल के दाम: ₹112.02 प्रति लीटर
  • कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम: ₹113.51 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल के दाम: ₹111.68 प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम: ₹107.94 प्रति लीटर
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल के दाम: ₹115.69 प्रति लीटर

देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • नई दिल्ली में आज डीजल के दाम: ₹95.20 प्रति लीटर
  • नोएडा में आज डीजल के दाम: ₹95.56 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में आज डीजल के दाम: ₹95.64 प्रति लीटर
  • लखनऊ में आज डीजल के दाम: ₹95.75 प्रति लीटर
  • जयपुर में आज डीजल के दाम: ₹98.50 प्रति लीटर
  • अहमदाबाद में आज डीजल के दाम: ₹98.27 प्रति लीटर
  • मुंबई में आज डीजल के दाम: ₹97.83 प्रति लीटर
  • पुणे में आज डीजल के दाम: ₹98.66 प्रति लीटर
  • कोलकाता में आज डीजल के दाम: ₹99.82 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में आज डीजल के दाम: ₹99.56 प्रति लीटर
  • हैदराबाद में आज डीजल के दाम: ₹103.82 प्रति लीटर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं गहरा गई हैं. इसके साथ ही चीन की मजबूत खरीदारी और सऊदी अरब के तेल उत्पादन में भारी गिरावट ने भी कीमतों को ऊपर धकेलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जाती हैं, तो ये बहुत आश्चर्य का विषय नहीं होगा. 

यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचता है तो तेल के साथ-साथ प्राकृतिक गैस और डीजल जैसी ऊर्जा वस्तुओं की कीमतों पर भी दबाव बना रह सकता है, जिसका असर वैश्विक महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर पड़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Hike, Petrol Diesel Price Hike Fear 2026, Petrol Prices Hike, Crude Oil Price Hike, US Iran Conflict Crude Oil Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com