विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

मंगलवार से फिर लौट सकता है ऑड-ईवन, अगर NGT दिल्‍ली सरकार की पुनर्विचार याचिका करती है मंजूर

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के महिलाओं और दो पहिया वाहनों को ऑड-ईवन के दौरान छूट नहीं देने चलते दिल्‍ली सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है. लेकिन दिल्‍ली सरकार मंगलवार से दोबारा ऑड-ईवन लागू कर सकती है अगर एनजीटी उनकी पुनर्विचार याचिका पर महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट देने के लिए तैयार हो जाती है.   

Also Read in
मंगलवार से फिर लौट सकता है ऑड-ईवन, अगर NGT दिल्‍ली सरकार की पुनर्विचार याचिका करती है मंजूर
एनजीटी के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी दिल्‍ली सरकार (फाइल फोटो)
  • पार्किंग शुल्‍क कम करने के लिए एलजी को दिल्‍ली सरकार लिखेगी पत्र
  • दिल्‍ली सरकार सोमवार को दाखिल करेगी पुनर्विचार याचिका
  • महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट देने की करेगी मांग
नई दिल्‍ली:

केजरीवाल सरकार ने सोमवार से ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया वापस, बताई ये वजह 

दिल्‍ली सरकार एनजीटी के आदेश के बाद पार्किंग शुल्‍क को कम करने के लिए उपराज्‍यपाल को पत्र लिखेगी. आपको बता दें कि प्रदूषण के चलते दिल्‍ली में पार्किंग शुल्‍क चार गुना बड़ा दिए गए थे. वहीं दिल्‍ली सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी. दिल्‍ली के परिवहन मंत्री ने कहा है कि अगर पूरी तैयारी के बिना ऑड-ईवन लागू करेंगे तो अफरातफरी का माहौल पैदा हो जाएगा. हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बहुत बड़ा है और हम नहीं चाहते हैं कि उन्‍हें किसी प्रकार की को‍ई दिक्‍कत हो. 

दिल्‍ली में सोमवार से लागू नहीं होगा ऑड-ईवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odd Even, Delhi Goverment, Review Petition, NGT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com