विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉर्डर 2 के आगे निकला मर्दानी 3 का दम, सनी देओल से मुकाबले में कमजोर पड़ीं रानी मुखर्जी

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: इन दिनों सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' छाई हुई है. सनी देओल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दूसरी हफ्ता चल रहा है,

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉर्डर 2 के आगे निकला मर्दानी 3 का दम, सनी देओल से मुकाबले में कमजोर पड़ीं रानी मुखर्जी
Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉर्डर 2 के आगे बॉक्स ऑफिस पर निकला मर्दानी 3 का दम

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: सिनेमाघरों में इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' छाई हुई है. सनी देओल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दूसरी हफ्ता चल रहा है, जबकि रानी मुखर्जी की फिल्म का यह पहला हफ्ते हैं. एक तरफ 'बॉर्डर 2' ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वीकेंड पर 'मर्दानी 3' ने अच्छी कमाई की है. लेकिन अब लगता है कि 'बॉर्डर 2' की दहाड़ में रानी मुखर्जी की फिल्म के परखंचे उड़ गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2, 11वें दिन भी बम्पर कलेक्शन

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'मर्दानी 3' ने पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. पहले दिन (शुक्रवार) पर 4 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) पर 6.25 करोड़ और  तीसरे दिन (रविवार) पर 7.25 करोड़ की कमाई हुई, जिससे कुल 17.50 करोड़ नेट पहुंचा. लेकिन चौथे दिन (सोमवार) पर गिरावट आई और अनुमान है कि 'मर्दानी 3' की कमाई सिर्फ 1-1.24 करोड़ के आसपास रहेगी. कुल 4 दिन में भारत में नेट कलेक्शन करीब 18.5-19.5 करोड़ हो गया है. फिल्म ने वीकेंड पर 81% ग्रोथ दिखाई, लेकिन सोमवार की कमाई से पता चलता है कि यह मिड-बजट थ्रिलर है और कॉम्पिटिशन में मजबूत होल्ड नहीं दिखा पा रही. बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने यह पीछे रह गई है. 'मर्दानी 3' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुल 28 करोड़ के आसपास है.

बॉर्डर 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दूसरी ओर, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ अभिनीत वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' 11वें दिन पर भी मजबूत है. पहले 10 दिन में भारत में 301 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन हो चुका था. दूसरे वीकेंड में शानदार रिकवरी हुई - दिन 9 (दूसरा शनिवार) 17.75 करोड़, दिन 10 (दूसरा रविवार) 22.5 करोड़. दिन 11 (दूसरा सोमवार) पर सामान्य गिरावट आई और अनुमान है कि 3-4 करोड़ या कुछ रिपोर्ट्स में 7-9 करोड़ तक रही. कुल भारत नेट अब 398 करोड़ के करीब पहुंच गया है. विश्व स्तर पर 400 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के लिए कम पड़ गए थे आइडिया? विक्की कौशल की उरी से उठा लिया ये डायलॉग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection, Mardaani 3 Box Office Collection, Border 2 Vs Mardaani 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com