विज्ञापन

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान ने नहीं खेला भारत के खिलाफ विश्व कप मैच, क्या मिलेंगे टिकट के पैसे वापस, जानें क्या है नियम

India V/S Pakistan, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ न खेलने का ऐलान किया, तो करोड़ों फैंस एडवांस में बुक कराए टिकट के पैसों को लेकर चिंतित हो उठे. प्रेमदासा स्टेडियम की क्षमता करीब 35 हजार है और भारतीय मुद्रा में समग्र कीमत कीरब 51 करोड़ रुपये बैठती है

T20 World Cup 2026:  अगर पाकिस्तान ने नहीं खेला भारत के खिलाफ विश्व कप मैच, क्या मिलेंगे टिकट के पैसे वापस, जानें क्या है नियम
T20 World Cup 2026:

India V/S pakistan, T20 World Cup 2026: अब जबकि पाकिस्तान (Pakistan) ने कुछ ही दिन में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2025) भारत के खिलाफ 15 फरवरी को न खेलने का ऐलान कर दिया है, तो इसके कई बड़े प्रतिफल हो सकते हैं. इसमें टूर्नामेंट के तमाम साझीदार (ICC, बीसीसीआई, स्पॉन्सर और प्रायोजकों) को होने वाला बड़ा नुकसान है तो ही, तो वहीं वे हजारों फैंस भी चिंता में डूब गए हैं, जिन्होंने बहुत पहले ही इस 'मेगा मैच' को देखने के लिए एडवांस में टिकट खरीद लिए थे. पाकिस्तान के मैच न खेलने के ऐलान के बाद ये तमाम फैंस जानना चाहते हैं कि उनके पैसे वापस मिलेंगे या नहीं. चलिए आप डिटेल से जान लीजिए कि ICC नियम क्या कहता है. 

ICC की टिकट रिफंड पॉलिसी

पैतृक संस्था की नीति कहती है कि आपको हालात विशेष में ही टिकट के पूरे पैसे वापस मिलेंगे. इसके तहत: 

1. अगर बिना टॉस हुए मैच रद्द हो जाता है, तो टिकट बुक कराने वाले फैंस को पूरे पैसे वापस मिलेंगे. 

2. अगर ग्रुप स्टेज या सुपर-8 राउंड में अगर मैच 5 ओवर पहले ही रद्द होता है, तो दर्शकों को टिकट के पूरे पैसे वापस मिलेंगे

3. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में मुकाबला 10 ओवर से पहले ही रद्द हो जाता है और मैच में परिणाम नहीं निकलता है, तो आपके टिकट के पूरे पैसे वापस मिलेंगे. 

इस सूरत में नहीं मिलेंगे पैसे वापस (0 रिफंड पॉलिसी): 

1.अगर ग्रुप स्टेज या सुपर-8 राउंड में पांच या इससे ज्यादा ओवर से ज्यादा का खेल होता है और अगर मैच का परिणाम भी नहीं आता है, तो पैसे वापस नही मिलेंगे 

2. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में 10 या इससे ज्यादा ओवरों का खेल होता है. और अगर परिणाम भी नहीं आता है, तो इस सूरत में आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा. 

3. किसी भी मैच का आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिया जाता है, तो भी पैसे वापस नहीं होंगे. 

4. अगर मैच रिशेड्यूल किया जाता है, तो मूल टिकट अगली तारीख के लिए मान्य होगा. 

चैंपियंस ट्रॉफी का उदाहरण सामने है:

पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे. इन दोनों ही मैचों में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती थी. ऐसे में PCB को फैंस को पूरे पैसे वापस लौटाने पर मजबूर होना पड़ा. इसके तहत खरीदने वाले दर्शक को आउटलेट्स पर निजी रूप से तय समयावधि के दौरान उपस्थित होना था. 

क्या वापस नहीं मिलता: 

टिकट के पैसे वापस करते समय खरीददार को कन्वेनिएंस फीस (सुविधा शुल्क) नहीं मिलता, जो टिकट की कीमत का 10-15 प्रतिशत होता है. वहीं, बुकिंग चार्ज (50-200 रुपये), प्लेटफार्म फीस (अलग-अलग), यात्रा और ठहरने की कीमत आपको वापस नहीं मिलेगी. इसे ऐसे समझें कि अगर आपके टिकट की कीमत पांच हजार रुपये है, तो सुविधा शुल्क के रूप में 750 रुपये, बुकिंग चार् 100 रुपये सहित आपको 5850 रुपये चुकाने होंगे, लेकिन आपको वापस 5000 रुपये ही मिलेंगे.

यह भी पढ़ें:

यहां से मिली पाकिस्तान को हिम्मत! ICC के लिए भी सबक? क्या यह बड़ा फैसला लेगी पैटर्न बॉडी?


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com