- महिला की गला रेतकर हत्या
- 'आरोपी बुजुर्ग महिला को पहले से जानता था'
- पुलिस हर एंगल पर कर रही है जांच
दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में बीती रात बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. दरअसल, पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब 10 बजे के आसपास बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि वो और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे और जब रात को घर में आकर देखा तो उनकी मां खून में लथपथ पड़ी हुई थी. साथ ही रसोई के घी से घर में आग लगाने की कोशिश की गई थी.
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृत महिला की पहचान 65 साल की राजवती देवी के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे लोगों ने महिला की हत्या की है. पुलिस का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी बुजुर्ग महिला को पहले से जानता था. उन्होंने बताया कि शव को सब्जी मंडी मुर्दाघर में रखा गया है और रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं.
पुलिस ने बताया कि वह चोरी की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं.
वीडियो: महिला ने पति की गला दबाकर हत्या की और उसका शव घर में ही गाड़ दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं