- चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में फायरिंग, 19 साल के नैतिक की मौत
- स्कूल की पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है हत्याकांड, पुलिस जांच में जुटी
- फॉरेंसिक जांच शुरू, एक मृत, दो घायल
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में गुरुवार को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. गोलीबारी में 19 वर्षीय नैतिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश इस वारदात की वजह नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि स्कूल के दिनों से जुड़े विवाद के चलते यह घटना हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है तथा पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
सेक्टर-22 में चली गोलियां
NDTV को पुलिस की ओर मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-22 में दो युवकों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई. घटना के दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक भी गोली लगने से घायल हो गया. गोली लगने के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 19 वर्षीय नैतिक को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरे घायल युवक और ऑटो चालक का उपचार जारी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH | Chandigarh | SHO Sudesh Kumar says, "Two boys and the auto-rickshaw driver were struck by gunfire. The auto-rickshaw driver has been admitted to the hospital. One person has lost his life. It appears there was a long-standing grudge between these boys, dating back to their school days. We have learned that a dispute broke out among a group of friends in Sector 44 today...The boy who died was a minor and the perpetrator is also of a similar age...The CFSL team has arrived, so it would be premature to comment further; the investigation is still in its initial stages"
— ANI (@ANI) October 22, 2026
पुरानी रंजिश का एंगल आ रहा है सामने
सेक्टर-17 थाना प्रभारी (SHO) सुदेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-44 में दोस्तों के एक समूह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित युवकों के बीच स्कूल के समय से ही मनमुटाव और रंजिश चली आ रही थी. पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी दोनों की उम्र लगभग समान है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत, जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय फॉरेंसिक (CFSL) टीम मौके पर पहुंची. टीम घटनास्थल से सैंपल और सबूत जुटा रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जांच में अहम भूमिका निभाएंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार आरोपी और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में खौफनाक वारदात: मेडिकल स्टोर में घुसे हमलावर ने की दनादन फायरिंग, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं