- दशहरे के बाद बिगड़ी दिल्ली की हवा, तीसरे दिन भी नहीं मिली राहत
- AIIMS से कालिंदी कुंज तक जहरीली हवा, दिल्ली में GRAP-1 लागू
- दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का असर एक बार फिर साफ दिखाई देने लगा है. शहर की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'खराब' श्रेणी में बनी रही और 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 222 दर्ज किया गया. कई इलाकों में AQI इससे भी अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ गया है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के प्रथम चरण के नियम लागू कर दिए गए हैं और विभिन्न एजेंसियों को सख्ती से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
कलिंदी कुंज और एम्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. कलिंदी कुंज क्षेत्र में AQI 267 दर्ज किया गया, जबकि एम्स के आसपास AQI 255 रहा. वहीं इंडिया गेट क्षेत्र में AQI 236 रिकॉर्ड किया गया. इन सभी क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around Kalindi Kunj is 267, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). https://t.co/a7Qr4BMXkC
— ANI (@ANI) October 23, 2026
लगातार तीसरे दिन खराब हवा
दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI शुक्रवार को 222 दर्ज किया गया. इससे पहले गुरुवार सुबह AQI 226 रिकॉर्ड किया गया था. बुधवार को दशहरा उत्सव के बाद शहर के कई हिस्सों में धुंध की परत देखी गई थी और इसी दिन इस मौसम का पहला 'खराब' वायु गुणवत्ता दिवस दर्ज किया गया था.
क्या कहते हैं AQI के मानक?
सीपीसीबी के अनुसार हवा की क्वॉलिटी इन श्रेणियों में बांटी गई है.
- 0 से 50 : अच्छा (Good)
- 51 से 100 : संतोषजनक (Satisfactory)
- 101 से 200 : मध्यम (Moderate)
- 201 से 300 : खराब (Poor)
- 301 से 400 : बहुत खराब (Very Poor)
- 401 से 500 : गंभीर (Severe)
दिल्ली का मौजूदा AQI 201 से 300 के बीच होने के कारण 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है.
GRAP 1 के नियम लागू
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद GRAP-1 लागू कर दिया गया है. इसी के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित कर विभिन्न उपायों की समीक्षा की. बैठक में दिल्ली की सीमाओं पर मानकों का पालन न करने वाली बसों को डायवर्ट करने, प्रदूषण जांच प्रमाणपत्रों की जांच, सड़क की धूल नियंत्रित करने और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर निगरानी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
नवंबर से सख्ती बढ़ाने की तैयारी
अधिकारियों ने 1 नवंबर से 31 जनवरी तक वाहन प्रवेश प्रतिबंधों को प्रभावी ढंग से लागू करने और वास्तविक समय में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार, NHAI ने 157 किमी हाईवे पर 900 कर्मचारी किए तैनात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं