मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां रतलाम में एक महिला की उसकी शादी के कुछ घंटों पहले ही निर्मम हत्या कर दी गई. रतलाम जिले के जावरा में शादी से कुछ ही घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई 25 साल की दुल्हन की कथित रूप से गला रेतकर रविवार को हत्या कर दी गई.
दुल्हन रविवार सुबह ही शाजापुर से जावरा आई थी और उसका नागदा के युवक से रविवार शाम को ही शादी होने वाली थी. रतलाम जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का सुराग मिल गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
तिवारी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है. वे शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया थे. वर पक्ष नागदा का है. उन्होंने कहा कि दुल्हन जब शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, तब आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी.
तिवारी ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से सभी चौक गए. सूचना मिलने पर पुलिस दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है.
Video: कौन है विकास दुबे जिसने 8 पुलिस वालों की बेरहमी से हत्या की ?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं