तिब्बत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 थी. अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, 46 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा असर तिब्बत के नागकू में देखने को मिला, कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका, तलाश जारी है.