दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में बच्चों के मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया. इस दौरान एक बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में रहने वाले दो परिवार के बीच शुरू हुई बहस, मारपीट और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गई. इस घटना में दोनों पक्ष से तीन-तीन लोग घायल भी हो गए. वहीं 65 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई.
दरअसल दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले में मौजूद भारत नगर थाना इलाके के जेजे कॉलोनी के ई ब्लॉक में खेल के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुई बहस 65 साल के राधेश्याम की मौत का कारण बन गई. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जहां पहले बच्चों की लड़ाई हुई, जिसे सुलझाते-सुलझाते बड़े उलझ गए, और फिर पत्थरबाजी और चाकूबाजी शुरू हो गई. इस दौरान राधेश्याम को छोटू (उम्र 23) ने चाकू मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा है कि यह मामला बच्चों और पड़ोसियों के झगड़े से जुड़ा हुआ है. इसमें अफवाह फैलाई जा रही किसी सांप्रदायिक झगड़े जैसी कोई बात अब तक सामने नहीं आई है और ना ही दोनों ही पक्ष में से किसी के मन में इस तरह की भावना है.
पुलिस ने दोनों पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. मामले की पूछताछ और जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं